Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
पीरियड्स के दौरान वजन बढ़ने लगे तो करें ये 7 उपाय
क्या आप के साथ ऐसा होता है कि आप महीने भर पूरी कड़ी महनत कर के अपना वजन कम करती हैं और फिर वहीं पीरियड्स शुरु होने के कुछ ही दिन पहले दुबारा वजन बढ जाता है?
क्या आप के साथ ऐसा होता है कि आप महीने भर पूरी कड़ी महनत कर के अपना वजन कम करती हैं और फिर वहीं पीरियड्स शुरु होने के कुछ ही दिन पहले दुबारा वजन बढ जाता है?
आखिर ऐसा क्यों होता है? और अगर होता भी है तो ऐसा क्या किया जाए कि वजन ना बढ़ने पाए? यह सच मुच उन लड़कियों के लिये काफी दुखद की बात है, जिन्हें पीएमएस के दौरान ये परेशानी झेलनी पड़ती है।

पर अगर आप जान जाएं कि वजन को कैसे कंट्रोल करना है तो शायद आप कुछ हद तक आराम पा सकें। आइये जानते हैं इसी तकलीफ से निपटने के कुछ आसान तरीके...

पानी पीजिये
इस दौरान अधिक पानी पीने से शरीर में सूजन कम होगी और आपको कब्ज से भी राहत मिलेगी। कई महिलाएं इस दौरान हर सुबह गुनगुना पानी पी कर दिन की शुरुआत करती है। जानें, पीरियड के रंग से कैसे पता चलती है बीमारियां

डाइट में नमक कम खाएं
नमक शरीर की सूजन बढ़ाता है और यह हर पैकेट वाली सामग्रियों में पाया जाता है। पीरियड्स शुरु होने के कुछ दिनों पहले से खाने में नमक कम कर दें।

गैस बनाने वाले आहार ना खाएं
दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट जिसमें लैक्टोज होता है, उससे बचें। बींस, पत्ता गोभी, प्याज, सोड़ा आदि ना खाएं क्योंकि ये पेट में गैस बनाता है। पेट दर्द, गैस, या लूज मोशन, सबका इलाज है यहां

आयरन सप्पलीमेंट लें
आयरन की गोलियां लेने से आपको बेवजह थकान नहीं लगेगी। आप चाहें तो कास्ट आयरन की कढाई या पैन में खुद का खाना पका सकती हैं।

हर दो घंटे पर खाएं
पीरियड्स के दौरान काफी लड़कियों को फूड क्रेविंग्स होती हैं, जिस वजह से वह बिना सोंचे समझे कुछ भी खा लेती हैं और उनका वजन बढ जाता है। ऐसे में अगर आप हर दो घंटे में खाएंगी तो आपका पेट हर वक्त भरा रहेगा और आपको कुछ और खाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

नियमित एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज एक नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है और यह भूख पर भी कंट्रोल रखता है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप पॉजिटिव महसूस करेंगी और शायद उस दौरान आपका वजन भी थोड़ा सा कम हो सके।

मैं किस तरह से वजन मेंटेन रख सकती हूं?
जब तक भूख लगने पर आप अनहेल्दी खना ना खाएं तब तक आप बिल्कुल फिकरमंद रह सकती हैं क्योंकि पीरियड्स के दौरान बढ़ा हुआ वजन आपके पीरियड्स के खतम होने के साथ साथ खुद-ब-खुद चला जाएगा। पीरियड्स शुरु होने एक एक हफ्ते पहले से ही सही आहार को सही समय पर खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इसी से आपका शरीर तेजी से वजन बर्न कर पाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications