Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ना फेंके फटे दूध का पानी... आ सकता है आपके बड़े काम

दूध फटने के बाद जो पानी बचता है उसे कभी नहीं फेंकना चाहिये क्योंकि यह पौष्टिक होता है और आपके ढेर सारे काम आ सकता है। आप इससे आटे को गूंदने के लिये इस्तमाल कर सकती हैं, इसको दाल या सूप में डाल सकती हैं या फिर बाल धोने के काम ला सकती हैं।
READ: घर पर कैसे बनाएं मुलायम और टेस्टी पनीर
इस पानी में ढेर सारा प्रोटीन होता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं जैसे- मांसपेशियों की ताकत बढ़ाना, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, कैंसर और एचआईवी जैसे रोगों से बचाना, लो ब्लड प्रेशर ठीक करना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाना, मोटापा घटाना, पेट ठीक रखना और किडनियों को स्वस्थ रखना, आदि।
READ: चोकरयुक्त आटा खाने के स्वास्थ्य लाभ
यह प्रोटीन पाने का एक प्राकृतिक तरीका है। इसको आहार में शामिल करने के शरीर पर कोई भी बुरे प्रभाव नहीं पड़ते। इसलिये हमारा सुझाव है कि अगर दूध फट जाए तो उसे फेंकने की बजाए उसके पानी का इस्तमाल नीचे दी गई चीज़ों में करें।

आटे को गूंदने के लिये
पानी की जगह फटे दूध के पानी का इस्तमाल आटे को गूंदने में करें। इससे आपकी रोटियां या पराठे नरम बनेंगे और प्रोटीन से भर जाएंगे। आप इसे थेपला या अन्य आटे में डाल सकती हैं।

फल और सब्जियों के जूस में मिक्स करें
अगर आप हर सुबह जूस पीते हैं तो उसमें पानी की जगह इसे मिलाएं।

ग्रेवी में मिक्स करें
कई सारी ग्रेवियों में खट्टा स्वाद पाया जाता है जो कि ज्यादातर टमाटर, अमचूर, इमली, दही या कोकम के इस्तमाल की वजह से होता है। तो आप इस पानी का प्रयोग कर के खट्टेपन को कम कर सकती हैं।

उपमा में मिलाएं
इस पानी का हल्का फ्लेवर होता है जिसे उपमा में मिलाने से उसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप उपमा में टमाटर या दही मिलाती हैं, तो उसे ना मिला कर फटे दूध का पानी ही मिलाएं।

चावल, पास्ता या सब्जी पकाएं
अगर आपके पास ज्यादा मात्रा में पानी बच जाए तो उसे चावल, पास्ता या सब्जी पकाने के लिये इस्तमाल करें।

सूप में मिलाएं
सूप बनाते वक्त स्टॉक या पानी की जगह पर इसे डालें।

इससे बालों को धोएं
बालों को शैंपू करने के बाद, दुबारा इस पानी से सिर को धोएं। फिर 10 मिनट तक ऐसे छोड़ दें और फिर हल्के गरम पानी से सिर को साफ कर लें। जब बाल सूख जाएं तब उसमें कंघी करें, जिससे बाल उलझे नहीं।

त्वचा को कोमल बनाए
इससे चेहरे को धो कर आप उसे मुलायम, टोन्ड, नरम और साफ बना सकती हैं। इस पानी में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि सिर और त्वचा का pH बैलेंस बनाए रखते हैं। अगर आपके पास बाथटब है तो उसमें 1-2 कप इस पानी को मिलाएं और उसमें खुद को 20 मिनट तक डुबोए रखें।

अपने कुत्ते को खिलाएं
अपने कुत्ते को एक्सट्रा प्रोटीन देने के लिये इसे उसके खाने में मिक्स कर के खिलाएं।

पौधों में डालें
इस पानी को सादे पानी के साथ मिला कर पौधों को सींचे। इसे पानी में घोल कर ही प्रयोग करें क्योंकि यह बहुत ज्यादा एसिडिक होता है, जिससे पौधे जल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
