दिल और हाई ब्‍लड प्रेशर की बीमारी से बचना है तो रोज़ खाएं 1 सेब

By Super Admin

कई लोगों को हाई ब्‍लड़ प्रेशर की शिकायत होती है और उन्‍हें हर समय घबराहट होती रहती है कि अब क्‍या करें कि ठीक हो जाएं।

बहुत सारे लोग सिर्फ 120/80 एमएम एचजी ब्‍लड प्रेशर को मेंटेन रखने की फिराक में लगे रहते हैं। इसके लिए हजारों जतन करना, बहुत सारे लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। लेकिन इसका सिर्फ एक इलाज है। वो है सेब।

Blood pressure

अगर आप हर दिन एक सेब सुबह-सुबह खा लेते हैं तो आपको कभी भी इन रोगों से जूझना नहीं पड़ेगा। सेब, इन रोगों से नेचुरल रूप से मुक्‍त रखता है और शरीर में पोषक तत्‍वों को मेंटेन रखता है। साथ ही बॉडी में इलेक्‍ट्रोलाइट भी बैलेंस रहते हैं। इस फल में कई ऐसे लाभकारी गुण होते हैं जो अन्‍य बीमारियों से भी दूर रखते हैं।

READ: हाई ब्लड प्रेशर वाले क्‍या करें और क्‍या नहीं

apple

अगर आपका ब्‍लड़प्रेशर बहुत ज्‍यादा ऊपर नीचे होता रहता है तो आप सेब खा लें, इससे शरीर में विषाक्‍त तत्‍व रक्‍त के माध्‍यम से पास हो जाएंगे और आपको आराम मिल जाएगा।

सेब, किडनी पर पड़ने वाले प्रेशर को भी कम कर देता है और शरीर में सोडियम की मात्रा को भी बढ़ा देता है। जिन लोगों को डायबटीज की शिकायत होती है वो भी सेब का सेवन कर सकते हैं और इससे होने वाले खतरे को कम कर सकते हैं।

apple 1

अपनी डाइट में सेब को शामिल करने के लिए कुछ टिप्‍स:

सेब को लंच बॉक्‍स में ले जाएं और इसे स्‍नैक्‍स की जगह खाएं। आप चाहें तो सुबह-सुबह नाश्‍ते में भी सेब को खा सकते हैं इससे शरीर को बूस्‍टअप करने के लिए ऊर्जा मिलेगी।

apple 2

आप सलाद में भी इसको खा सकते हैं। सेब को काले नमक के साथ खाने से बहुत फायदा होता है। कोशिश करें कि शाम के बाद या रात को खाना खाने के बाद सेब को न खाएं, अगर आप बीमार नहीं हैं। आपको बता दें कि सेब को खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion