Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
अगर पीतें हैं हर्बल चाय तो उसे बनाते वक्त ना करें ये गलतियां, नहीं तो असर हो जाएगा खतम
हम में कई लोग हर्बल टी बनाते समय गलतियां करते हैं केवल इन गलतियों को दूर करके आप हर्बल टी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
क्या आप वज़न कम करना, कोलेस्ट्रोल कम करना, सर्दी का इलाज या सिरदर्द दूर करना चाहते हैं? तो स्वस्थ्य की इन सभी तथा अन्य समस्याओं एक उत्तम घरेलू उपचार है - हर्बल टी।
पढ़ें- रात को नींद नहीं आती तो पियें ये वाली हर्बल चाय
सामग्री अलग अलग हो सकती है - तुलसी, रोज़मेरी, कैमोमाइल, अदरक या लेमन ग्रास टी। परन्तु इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ आश्चर्यजनक है।

हालाँकि हर्बल टी बनाते समय हम में से अधिकाँश लोग गलतियां करते हैं और इनके बारे में हम अभी भी अनजान हैं। हमारी इन गलतियों के कारण हम इनसे अधिकतम स्वास्थ्य लाभ नहीं ले पाते। इसके अलावा बनाने की विधि गलत होने के कारण इसके कुछ दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।
पढ़ें- जानिये ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है
तो आज इस लेख में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएँगे जिन्हें हर्बल टी बनाते समय नहीं करना चाहिए। जब हर्बल टी को सही तरीके से बनाकर पीया जाता है तभी हमें इसका पूरा फायदा होता है।

हर्बल टी में विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विश्व भर में किये गए अध्ययनों और खोजों में विभिन्न हर्बल टी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है। यहाँ कुछ उन गलतियों के बारे में बताया गया है जो अक्सर हम हर्बल टी बनाते समय करते हैं। आइये देखें।
Let's Welcome The CASH-FREE SHOPPING MONTH! Winter Wear Upto 60% cashback

#1. दूध न मिलाएं: जब वज़न घटाने के लिए हर्बल टी बनाई जाती है और उसमें दूध मिलाया जाता है तो यह प्रभावकारी नहीं होती। दूध में उपस्थित पोषक तत्वों के कारण वज़न कम करने में बाधा आती है। इसके अलावा दूध और तुलसी का प्रयोग एक साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

#2. कभी भी शक्कर न मिलाएं: हर्बल टी में शक्कर मिलाने से उसमें कैलोरीज़ बहुत बढ़ जाती हैं। इस कारण हर्बल टी पीने का उद्देश्य पूरी तरह ख़तम हो जाता है। अत: इसमें कभी भी शक्कर न मिलाएं बल्कि स्वाद के लिए आप शहद और गुड मिला सकते हैं।

#3. इसे फिर से गर्म न करें: हर्बल टी को पुन: गर्म करने से उसमें उपस्थित प्राकृतिक हर्बल गुण ख़त्म हो जाते हैं। अच्छा होगा कि आप ताज़ी बनी हुई चाय पीयें तभी इसे पीने का उद्देश्य पूरा होता है।

#4. इसे हमेशा न पीते रहें: हर्बल टी इसलिए नहीं है कि जब भी आपका दिल करे आप इसे पी लें। इसके सेवन का एक निश्चित समय होता है। उदाहरण के लिए तुलसी की चाय सुबह पीने से पाचन अच्छे से होता है। किसी भी हर्बल टी का उपयोग करने से पहले अच्छा होगा कि आप डॉक्टर की सलाह ले लें।

#5. चाय बनाते समय कभी ढक्कन न लगायें: हरबल टी बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ढक्कन खुला हुआ हो और पानी भाप बनकर उड़ रहा हो। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करने से हर्बल टी से स्वास्थ्य को मिलने वाले लाभ बढ़ जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications