Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
रात को नींद नहीं आती तो पियें ये वाली हर्बल चाय
आज हम आपको एक ऐसी हर्बल चाय बनाने की विधि बताएँगे जिसे पीने से आपको अच्छी और नींद आएगी। यह पारंपरिक चाय कैमोमाइल (बबूने का फूल) तथा लैवेंडर से बनाई जाती है। दुनिया भर में लाखों लोग सोने से पहले इसे पीते हैं।
eBAY OFFER OF THIS WEEK! Get 25% Off on Nike Sports Shoes and More Hurry
इन दोनों हर्ब्स (जड़ी बूटी) से मिलकर बनी चाय आपके शरीर तथा दिमाग को बहुत आराम देती हैं। कई दशकों से इसका उपयोग अनिद्रा के उपचार में औषधि की तरह किया जा रहा है।
कई अन्य हर्बल टी (चाय) भी हैं जो शांति देने वाली औषधि की तरह कार्य करती है। कैमोमाइल तथा लैवेंडर से बनी हुई चाय बहुत प्रभावी होती है। बोल्ड स्काय के इस लेख में इस चाय को लगने वाली सामग्री की मात्रा और इसे बनाने की विधि बता रहे हैं।

सामग्री
- 1 टी स्पून कैमोमाइल की कलियाँ
- 1 टी स्पून लैवेंडर की कलियाँ
- 1 कप गर्म पानी
- 1 टी स्पून शहद (ऐच्छिक)
बनाने की विधि:
कैमोमाइल तथा लैवेंडर की कलियों को एक कप में डालें। फिर कप में गरम पानी डालें। इन कलियों को पानी में 15–20 मिनिट डूबा रहने दें। फिर छलनी की सहायता से इसे छान लें। स्वाद के लिए इसमें एक टी स्पून शहद मिलाएं।
सोने से पहले इस चाय को पीने से आराम मिलेगा तथा आपके तंत्रिका तंत्र की गतिविधि धीमी हो जायेगी। दूसरे शब्दों में यह आपको एक बच्चे के जैसी नींद लाने में सहायक होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
