Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
जानिये ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है
कई अध्ययनों से यह बात साफ हो चुकी है कि ग्रीन टी, स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है और इसे खाना खाने के बाद पीने से काफी आराम मिलती है, गैस की समस्या दूर हो जाती है।
लेकिन कुछ शोध से पता चला है कि इसमें विटामिन की जगह कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। वैसे सही स्वास्थ्य के लिए चाय पीने का समय और तरीका भी बहुत मायने रखता है।

अगर आप ग्रीन टी को भी गलत समय पर पीते हैं तो वो उतना फायदा नहीं करेगी, जितना करना चाहिए। ग्रीन टी, सैलाइवा और पित्त का निर्माण करने में सहायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं और ये शरीर को बूस्ट करने में हेल्प करते हैं। ग्रीन टी फेस पैक लगा कर बन जाएं रानी

ग्रीन टी और हर्बल टी में पॉलीफेनोलिक सब्सटेंस होते हैं जिन्हें कैचेचिन्स कहा जाता है जो पाचन एंजाइम्स पेप्सिन को ब्रेकडाउन कर देते हैं और उन्हें भोजन को पचाने के लिए उत्तेजित करते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी में शरीर की विषाक्तता को दूर करने के तत्व भी होते हैं। ग्रीन टी से घटाएं वजन, सप्लीमेंट्स को करें ना
इसके अलावा, इसको पीने से वजन भी कम हो जाता है। अगर सीने में जलन होती है तो इसको पीने से आराम मिल जाता है।

शरीर को ग्रीन टी पीने से काफी लाभ होता है। आप कोशिश करें कि इसके फ्लेवर न लें बलिक इसकी सादा चाय ही पिएं। फ्लेवर्ड ग्रीन टी बहुत फायदेमंद नहीं होती है।
जब आप ग्रीन टी लें तो ध्यान में रखें कि आपको नेचुरल फॉर्म ही हो और उसमें कम से कम प्रिजर्वेटिव मिले हों। आप चाहें तो इसकी खुली हुई पत्तियों को भी ले सकते हैं जो काफी फायदेमंद होती हैं।

आप 6 महीने पुरानी ग्रीन टी को इस्तेमाल न करें। क्योंकि इसके फायदे आधे हो जाते हैं और कोशिश करें कि गर्म ग्रीन टी ही पिएं। ठंडी ग्रीन टी ज्यादा फायदा नहीं करती है।
The Diwali Sale is On! Get Up to 70% on Products
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications