Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इलायची चबा कर कैसे करें वजन कम
इलायची एक ऐसा मसाला है जो हर किचन में मौजूद होता है। इलायची चबाने से आपको कई अद्भुत फायदे मिल सकते हैं, जिनमें से एक है बढ़ता हुआ वजन कम करना। जी हां, रिसर्च से पता चला है कि इलायची के सेवन से वजन कम होता है।

आयुर्वेद के अनुसार वजन कैसे कम करें?
आयुर्वेदिक के अनुसार हरी इलायची शरीर के चयापचय को बढ़ा कर आपके पाचन तंत्र को साफ, शरीर की सूजन को कम करने तथा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। इलायची सिस्टोलिक और डायस्टोलिक को कम करने में सहायक है, इनसे ब्लड प्रेशर लेवल प्रभावित होता है।

अगर आपको इलायची का सेवन करना है तो आप इसको चाय में डाल कर कर सकते हैं। रिसर्च के अनुसार अगर इलायची के पावडर का सेवन किया जाए तो, पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इसको नियमित लेने से शरीर पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता।

क्या आप जानते हैं कि पेट में गैस या शरीर में पानी की वजह से सूजन आने पर भी मोटापा बढ़ता है? अगर आपको इन चीज़ों की समस्या है तो आप अभी से ही इलायची का सेवन करना शुरु कर दें।

कैसे करें इलायची को अपनी डाइट में शामिल?
आप इसे कॉफी या चाय में डाल कर पी सकते हैं। इलायची के दानों को पीस कर पावडर बना लें और उसे अपनी दूध, चाय या खाने में प्रयोग करें। इसके अलावा आप खाने के बाद एक इलायची चबा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
