Latest Updates
-
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
जानें, मासिक धर्म के समय किन-किन फूड का सेवन नहीं करना चाहिये
मासिक धर्म के समय उठने वाली मरोड़ तब होती है जब गर्भाशय तथा पेट की मांसपेशियां मासिक धर्म के समय निकलने वाले तरल पदार्थ को बाहर धकेलती हैं। जब शरीर में इस प्रकार का संकुचन होता है तब क्रेम्प्स (मरोड़) आते हैं और दर्द होता है।
ऐसा देखा गया है कि जिन महिलाओं में प्रोस्टेग ग्लैंड्स नामक हार्मोन जैसे तत्व का स्तर अधिक होता है उन्हें मासिक धर्म के समय अधिक दर्द होता है।
यदि आपको अक्सर ऐसा दर्द होता है तो अगली बार मासिक धर्म के दौरान ये खाद्य पदार्थ न खाएं क्योंकि ये खाद्य पदार्थ मासिक धर्म में होने वाले दर्द को दूर रखने में सहायक होते हैं। अत: यहाँ 10 ऐसे खाद्य पदार्थों की सूची दी गयी है जिनका सेवन मासिक धर्म के दौरान नहीं करना चाहिए। आइए देखें।

1. कैफीन: चाय, कॉफ़ी या सॉफ्ट ड्रिंक्स में पाया जाने वाला कैफीन नुकसानदायक होता है तथा यह मासिक धर्म के समय होने वाले क्रैम्पस को बढ़ा सकता है। कैफीन मांसपेशियों को संकुचित करता है तथा मांसपेशियों में तनाव को बढ़ाता है जिसके कारण मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द बढ़ जाता है। अत: अच्छा होगा कि मासिक धर्म के समय कैफीन का सेवन न करें।

2. अल्कोहल: मासिक धर्म के दौरान अधिक अल्कोहल का सेवन करने से दर्द बढ़ सकता है तथा आपका निचला पेट फूल सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अल्कोहल मूत्रवर्धक होता है जिसके कारण मासिक धर्म के समय आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती जाती है।

3. चॉकलेट: चॉकलेट में कैफीन होता है अत: मासिक धर्म के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह रक्त वाहिनियों को संकुचित करता है जिसके कारण दर्द बढ़ जाता है अत: मासिक धर्म के दौरान इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

4. मांसाहार: अनेक अध्ययनों से पता चला है कि लाल मांस खाने से मासिक धर्म के समय होने वाला दर्द बढ़ जाता है। लाल मांस में उपस्थित अरचिडोनिक एसिड प्रोस्टेट ग्लैंड्स को उत्तेजित करता है जो मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द को बढ़ाता है।

5. दुग्ध उत्पाद: दुग्ध उत्पाद जैसे दूध, योगर्ट, मक्खन और चीज़ में अरचिडोनिक एसिड होता है जो मासिक धर्म एक समय होने वाले दर्द को बढ़ाता है। अत: मासिक धर्म के दौरान इसका सेवन न करें।

6. नमकीन पदार्थ: चिप्स, प्रोसेस्ड फ़ूड, नमक आदि पदार्थों का सेवन मासिक धर्म के दौरान न करें। इन पदार्थों में बहुत अधिक मात्रा में नमक पाया जाता है जिसके कारण शरीर में पानी एकत्र होता है और मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द बढ़ता है।

7. अचार: नमकीन और खट्टे पदार्थ जिनमें अचार भी शामिल है आदि में सोडियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। इससे मासिक धर्म के समय होने वाला दर्द बढ़ जाता है। अत: मासिक धर्म के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

8. डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ: डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में सोडियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है अत: मासिक धर्म के समय इन खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। सोडियम के कारण शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण मासिक धर्म के समय के दौरान होने वाला दर्द और मरोड़ बढ़ जाती है।

9. तले हुए खाद्य पदार्थ: तले हुए खाद्य पदार्थ शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाते हैं जब एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ता है तो गर्भाशय में असंतुलन होता है जिसके अकारण मासिक धर्म के समय होने वाली ऐंठन बढ़ जाती है।

10 चीनी: चीनी सूजन को बढ़ाती है अत: मासिक धर्म के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
