Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
थकान लग रही हो तो झट से खाएं ये फूड, दूर हो जाएगी थकान
थकान एक ऐसी चीज़ है जो किसी को भी नहीं पसंद। थकान लगने से जरुरी से जरुरी काम भी टल जाता है। क्या आपको पता है कि शरीर को थकान क्यूं लगती है?
यदि आपके आहार में कुछ जरुरी पोषण की कमी है तो आपको थकान लगेगी। साथ ही अगर आपका सोने का रूटीन अच्छा नहीं तो भी आप सुबह थके थके से रहेंगे।
यदि आपको काफी थकान महसूस होती है तो आपको कुछ ऐसे फूड अपने मील में शामिल करने चाहिये जिससे थकान बिल्कुल काफूर हो जाएगी। इन्हें खाने से आपके शरीर को झट से एनर्जी मिलेगी और आप अपना अधूरा काम आराम से कर पाएंगे।
आज हम आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर की थकान मिटाने में तुरंत ही मदद करते हैं।

कद्दू के बीज
इसमें ढेर सारा प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ये सभी पोषण शरीर को झट से एनर्जी देते हैं और थकान से लड़ने में मदद करते हैं।

अखरोट
यह एक अच्छा स्नैक है जिसे एनर्जी बढाने के लिये खाया जा सकता है। अखरोट में प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि थकान से लड़ने में मदद करता है।

ओटमील
इसमें प्रोटीन, मैगनीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी1 होता है जा कि एनर्जी के लवल को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं जो एनर्जी बढ़ाते हैं।

दही
दही में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही यह पेट भी अच्छा रखता है, इसलिये इसे दिन में एक बार खाना ना भूलें।
तरबूज
इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अच्छी खासी होती है, जिसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसे खाने से शरीर को तुरंत ही एनर्जी मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
