Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार आपको क्या-क्या नहीं खाना चाहिये
पहले की तुलना में जीवन की गति तेज हो गयी है। लोग लगातार काम करते रहते हैं तथा खाना खाते समय इस बात पर ध्यान नहीं देते कि वे क्या खा रहे हैं। जब हम अपने शरीर और खाने को महत्व नहीं देते तो हमें अनेक प्रकार की बीमारियाँ हो जाती हैं।
इसी समय हमें न्यूट्रिशनिस्ट की याद आती है। न्यूट्रिशनिस्ट यह सलाह देते हैं कि यदि हम कुछ विशेष पदार्थों का सेवन न करें तो बीमारे मुक्त जीवन जी सकते हैं। आइए इन खाद्य पदार्थों के बारे में जानें।

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स लेने से बचें। इसकी जगह खजूर और शहद की थोड़ी मात्रा का उपयोग करें। आर्टिफिशियल स्वीटनर्स सिंथेटिक पदार्थ है जिसे आपका शरीर स्वीकार नहीं करता तथा यह वज़न घटाने में भी सहायक नहीं होता।

सीरियल्स कभी न खाएं। ये स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। इनमें बहुत अधिक मात्रा में शुगर, सोडियम और प्रिज़र्वेटिव छिपे हुए होते हैं। यदि आप इसके एक कटोरे का सेवन भी करते हैं तो आपके रक्त में शर्करा की मात्रा बहुत कम हो जाती है।

मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है परन्तु इसे खरीदते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। फ़ार्म फिश की तुलना में वाइल्ड फिश अधिक बेहतर होती है क्योंकि फ़ार्म फिश में पारा, प्रदूषक पदार्थ, कैंसर उत्पन्न करने वाले कारक तथा कीटनाशक बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।

पीनट बटर कभी न खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में शुगर होती है। इसकी जगह आलमंड बटर का उपयोग करें। यह बाज़ार में उपलब्ध उत्तम बटर में से एक है। सॉल्टेड नट्स की जगह कच्चे नट्स (सूखा मेवा) खाएं क्योंकि नमकीन नट्स में सोडियम बहुत अधिक मात्रा में होता है।

टेबल सॉल्ट का उपयोग न करें। इसमें पोषक तत्व बहुत कम मात्रा में होते हैं तथा इससे हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) की समस्या हो सकती है। इसकी जगह सेंधा नमक उपयोग में लायें।

प्रोसेस और पैक की हुई ब्रेड का भी उपयोग न करें। इसमें सोडियम, शुगर और प्रिज़र्वेटिव बहुत अधिक मात्रा में होते हैं तथा यह हमारे पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाती है क्योंकि इसे पचाना बहुत कठिन होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
