Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
गर्मियों में खाइये ताड़गोले का फल, शरीर को जाएगा एकदम ठंडा
लीची की तरह दिखने वाला यह ताड़गोला फल, गर्मियों के दौरान भारत के तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है। अपनी ठंडी तासीर होने की वजह से इसे आईस एप्पल भी कहते हैं।
Jabong Offers : Top brands clothing & Flat 60% off Discount + Paytm Cashback 10% Off
मौसम में गर्मी बढ़ने की वजह से आपको यह फल जरुर खाना चाहिये क्योंकि इससे शरीर तरो-ताजा हो जाता है और गर्मी से पैदा होने वाली अनेको बीमारियां दूर रहती हैं।
ताड़गोले का जूस भी काफी लोकप्रिय है और जगह-जगह पर इसे रिफ्रेशिंग ड्रिंक के रूप में बेचा जाता है। ताड़गोला में विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कल्शियम भारी मात्रा में पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के लिये बेहद जरुरी हैं।
इसका स्वाद बिल्कुल ताजे नारियल की तरह होता है। तो दोस्तों अगर इस गर्मी को बीट करनो हो, तो ताड़गोले का फल खाना बिल्कुल ना भूलें। आइये जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में:

एसीडिटी दूर भगाए
इस फल में जरुरी पोषक तत्व होते हैं, खासतौर पर विटामिन बी12 जिससे पेट की एसीडिटी ठीक हो जाती है। इसके रस को कुछ दिनों तक पियें और लाभ उठाएं।

शरीर का तापमान नियंत्रित रखे
यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, खासतौर पर गर्मियों में।

डिहाइड्रेशन में मददगार
सुबह इसका 1 गिलास ताजा जूस पीने से शरीर से पानी की कमी दूर होती है। दिन में एक या दो गिलास जूस जरुर पियें।

एनर्जी बढाए
इसमें हाई कैलोरी होने के नाते यह शरीर की एनर्जी लेवल को तुंरत ही बढ़ा देता है, जिससे गर्मियों में थकान का एहसास नहीं होता।

महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज को करे कम
इसमें फॉस्फोरस और कैल्शियम होने की वजह से महिलाओं को अत्यधिक वाइट डिस्चार्ज की समस्या से मुक्ती भी मिलती है।

प्रेगनेंसी में जरुर खाएं
प्रेगनेंट महिलाओं को अगर कब्ज या पेट से संबन्धित कोई भी परेशानी हो तो उन्हें इस फल को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिये।

फेस पैक भी बना सकते हैं
धूप में निकलने की वजह से चेहरे पर लाल चकत्तों भी यह ठीक करता है। इसे बनाने के लिये शुद्ध चंदन पावडर और ताड़गोले का फल मिलाएं और चेहरे पर केवल एक परत लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। इस पैक को संवेदनशील त्वचा पर लगाया जा सकता है।

लिवर की समस्यास दूर करे
इसमें हाई मात्रा में पोटैशियम होता है जो लिवर को साफ करता है और दूषित चीजों को निकालने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
