Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
ऑफिस में भूख लगने पर खाएं ये 10 हेल्दी स्नैक
अक्सर ऑफिस में घंटो बैठने के बाद भूख लगना कोई नई बात नहीं है। कई लोग भूख लगने पर ऑफिस की कैटीन से कुछ खा लेते हैं और कई लोग आलस के मारे अपनी सीट से ही चिपके रहते हैं और भूख से तड़पते रहते हैं।
ऑफिस में अगर भूख लगे तो, आप घर से लाया हुआ हेल्दी स्नैक खा सकते हैं। अगर आपको समझ में नहीं आता कि रोज़-रोज़ भला क्या बनाया जाए तो, आपको यह लेख जरुर पढ़ना चाहिये।
इस लेख में हम आपको कोई भारी स्नैक बना कर ऑफिस कैरी करने के लिये नहीं कहेंगे बल्कि यह तो आसानी से उपलब्ध होने वाले स्नैक हैं, जो काफी हेल्दी होते हैं। तो अब जंक फूड से कीजिये तौबा और भूख लगने पर खाइये ये 10 टेस्टी एंड हेल्दी स्नैक।

चने
चने आप दिन भर में कभी भी खा सकते हैं। इनमें ढेर सारा प्रोटीन होता है और इसे खाने से पेट भी पूरी तरह से भर जाता है। आप चाहें तो प्लेन चना खाएं या फिर मसाला चना खाएं।

कुरमुरा
लाई या कुरमुरा काफी हल्का स्नैक है जिसे आप दिन में खा सकते हैं। आप इसे हल्के तेल में रोस्ट कर लें और फिर उसमें थोड़ा नमक और हल्दी मिला कर अच्छे से भून कर खाएं।

मेवे
इनमें ढेर सारा प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन-मिनरल्स पाए जाते हैं जो, आपकी सेहत के लिये अच्छे माने जाते है।

बेक किये स्नैक
आलू चिप्स की जगह पर बेक किये हुए खाखरा, रागी चिप्स या बेक्ड सोया स्टिक आदि खाएं।

मसाला कार्न
थोड़े से कार्न उबाल कर उनमें मसाले और नमक मिला कर खाएं।

स्प्राउट्स
आप किसी भी चीज का स्प्राउट बना सकते हैं। इन्हें कुकर में थोड़ा पका लें और फिर उसमें प्याज, टमाटर, मिर्च डाल कर खाएं।

एग सैंडविच
अगर आपको अंडे खाने पसंद हैं, तो उन्हें उबाल कर वीट ब्रेड के अंदर भर कर खाएं। इनमें ढेरा प्रोटीन होता है जो आपको स्वस्थ रखेगा।

फल और सब्जियां
अपने मन पसंद फलों या सब्जियों को काट कर सुबह ही टिफिन में रख लें और ऑफिस आते वक्त साथ लाएं। इससे अच्छा स्नैक तो आपके लिये हो ही नहीं सकता।

चिक्की
यह तो बाजार में आराम से मिल जाती है। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं और स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। इनमें ढेर सारा कैल्शियम, आयन और विटामिन हेाता है।

ओट्स
आप ओट्स को आराम से ऑफिस में कैरी कर सकते हैं। इसमें दूध मिलाइये और माइक्रोवेव में थोड़ा सा पकाइये और खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
