Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
FITNESS TIPS: 40 की उम्र में कैसे रहें फिट और मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ आपका मेटाबोलिज़म स्लो होने लगता है। ऐसे मे आपको पहले के मुक़ाबले कम कैलोरी की जरूरत होती है इसलिये अब जो भी खाएं उसकी कैलोरी पर निगाह जरूर रखें।
खाने मे ऐसी चीजें शामिल करें जिनमे आपके लिए जरूरी सारे न्यूट्रीएंट्स शामिल हों। क्योंकि 40 वर्ष की आयु में पहुँचते-पहुंचते आपका पाचन तंत्र कमज़ोर हो जाता है यही कारण है जिसके चलते मसल मास 45% तक कम होने लगता है।
जिससे आपके शरीर में फैट बढ़ने लगता है। इसका मतलब है कि आपको 40 के बाद भी अपनी कैलोरीज को कम करना पड़ेगा जैसे आप 30 या 20 की उम्र में करते थे। वैसे तो यह मुश्किल है लेकिन आज हम आपकी इसमें मदद करेंगे कि कैसे आप 40 के बाद भी स्वस्थ रह सकते हैं।

1. जिम जाएँ
व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे साथ ही अपने आपको जवां महसूस करेंगे। इससे आपकी मांसपेशियों को ताकत मिलेगी, आपको नींद अच्छी आएगी, आपके शरीर में लचीलापन बढ़ेगा और इसके साथ आप में आत्मविश्वास बड़ेगा।

2. प्रोटीन युक्त आहार लें
अपने आहार में प्रोटीन लेने से आपके शरीर के साथ साथ मांसपेशियां, बाल, त्वचा और कनेक्टिव टिशू अच्छे रहते हैं। मांसपेशियां फिर से बनने लगाती हैं। साथ ही आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगाती है। कुछ प्रोटीन युक्त आहार जो आप अपने खाने में ले सकते हैं जैसे मांस, मछली, चिकन, अंडे, लीन बीफ, लैम, तुर्की, दूध, पनीर, टोफू, दही, दाल , पालक , छोला , राजमा, स्प्राउट्स, मूंग, ब्रोकोली, सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, अंजीर, बादाम और अखरोट।

3. खाना बुरा नहीं है लेकिन गलत तरीके से खाना बुरा है
ध्यान रहे जो आप खाना खा रहें हैं उसमें सब्जियां, फल, मांस या मछली को शामिल करें। जितना हो सके व्होले वीट खाएं, और मैदा, आयल कम कर दें।

4. हार्मोन को दोष देना बंद करें
यह सही है कि 40 के बाद हार्मोन बदलते हैं जिससे वजन बढ़ता है। लेकिन हार्मोन्स पर ध्यान ना देकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दें जिससे आप हार्मोन्स के बदलाव को ठीक कर सके। इसके लिए जितना हो सके रोज़ व्यायाम करें।

5. अपने दुश्मन ना बने
आपके पास हज़ारों बहाने होंगे व्यायाम ना करने के, और इससे आप अपना ही नुक्सान कर रहें हैं। इसलिए यह सारे बहाने छोड़िये और अपने व्यायाम के लिए समय निकालिए।

6.जोड़ों का दर्द
अगर आपको अर्थराइटिस है या जोड़ डैमेज हो गए हैं तो दौड़ने के बजाय वाटर एक्सरसाइज करना बेहतर होगा। इसके लिए आपको स्विमिंग आना जरुरी नहीं है। इस उम्र में पानी में व्यायाम करना आसान क्योंकि पानी हवा से 12 से 14 गहरा हो जाता होता है जिससे आप किसी भी दिशा के विपरीत जा सकते हैं।

7. टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाएं
टेस्टोस्टेरोन का स्तर 30 साल की उम्र के बाद कम होने लगता है। यह हर साल 1% कम होता है और 40 की उम्र में 2% कम होने लगता है। टेस्टोस्टेरोन सेक्स हार्मोन होता है जिससे पुरुष मर्द बने रहते हैं।
टेस्टोस्टेरोन मदद करता है
- मांसपेशियों को ताकत देता में
- -फैट कम करता है
- -स्पर्म बनाने में मदद करता है
- - सेक्स ड्राइव बढ़ता है
- -हड्डियों को मजबूत करता है।



Click it and Unblock the Notifications
