Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शहद: मात्र एक हफ्ते में दूर करे सर्दी-जुखाम, करें ऐसे प्रयोग
सर्दी सांस से संबंधित एक बीमारी है जो नाक, गले और श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है। इसके कई लक्षण हो सकते हैं जैसे नाक बहना, गले में खराश, कफ़, हल्का बुखार, छींक आदि।
यदि सही उपचार किया जाए तो सामान्यत: एक सप्ताह में सर्दी ठीक हो जाती है। सर्दी के इलाज के लिए कई घरेलू उपचार हैं। हालाँकि सर्दी तथा उससे संबंधित लक्षणों के इलाज के लिए शहद सबसे अच्छा इलाज है।
शहद में एंटीबैक्टीरियल(जीवाणुरोधी), एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल(रोगाणुरोधी) गुण होते हैं जो वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ते हैं तथा सर्दी और उससे संबंधित लक्षणों के उपचार में सहायक होते हैं। यह प्राकृतिक रूप से सर्दी का उपचार करता है तथा गले की खराश से आराम दिलाता है।

शहद के नियमित सेवन से शरीर का प्रतिरोधी तंत्र मज़बूत होता है तथा सर्दी से होने वाले लक्षणों की गंभीरता कम हो जाती है। तो इस लेख में आपको बताएँगे कि सर्दी के इलाज में शहद का उपयोग किस तरह किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।
READ: बाजार से लाया शहद शुद्ध है या नहीं, ऐसे करें उसकी पहचान
सर्दी के इलाज में शहद का उपयोग किस प्रकार करें
शहद और दालचीनी: शहद में प्रदाहनाशी, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो प्रभावी रूप से सर्दी की रोकथाम करते हैं। एक चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। सर्दी से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन करें।

शहद और कच्चा प्याज़: शहद और कच्चे प्याज का मिश्रण भी सर्दी से राहत दिलाने में सहायक होता है। प्याज के स्लाइस काटें तथा इस पर शहद लगायें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें तथा दूसरे दिन सुबह इसे खाएं। इस प्रक्रिया को दिन में कई बार करें।

शहद, नीबू और अदरक: शहद, नीबू और अदरक का मिश्रण मिनटों में सर्दी को दूर भगा सकता है। शहद और नीबो का रस समान मात्रा में मिलाएं। इसमें अदरक का पाउडर मिलाएं तथा दिन में कई बार इसका सेवन करें।

हनी(शहद) और सिनमन(दालचीनी) टी: सर्दी से राहत पाने के लिए सिनमन टी में शहद मिलाया जा सकता है। यह मिश्रण कफ़ को दूर करने तथा सर्दी से राहत दिलाने में सहायक होता है। सिनमन टी में दो टेबलस्पून शहद मिलाएं। इस मिश्रण को पीयें तथा सर्दी से राहत पायें।

शहद और लेमन टी: सर्दी से राहत पाने के लिए हनी और लेमन टी भी एक अच्छा उपाय है। इस मिश्रण का नियमित सेवन करने से सर्दी तथा उससे संबंधित लक्षणों से आराम मिलता है। इस मिश्रण का अधिक लाभ लेने के लिए सुबह सुबह इस मिश्रण का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
