Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
किडनी की समस्याओं को दूर करना है तो बढ़ाइये विटामिन डी का लेवल
एक खोज से पता चला है कि शरीर में विटामिन डी की कमी से खासकर बच्चों को कई जानलेवा बीमारियां होने का रिस्क होता है। जिन बच्चों में क्रोनिक किडनी की बीमारी होती है उनमें विटामिन डी की कमी पायी जाती है जिसमें किडनी की दीर्घकालिक बिमारी से गुर्दे समबन्धी खराबी सामने आती है।
SAVE 25% On Every Beauty Product Purchase! But How? Click To Know
शोधकर्ताओं के अनुसार कुछ मोडिफाएबल और कुछ नॉन मोडिफाएबल कारन हो सकते हैं जिससे क्रोनिक किडनी की बीमारी वाले बच्चों में विटामिन डी की कमी हो सकती है। शोध के अनुसार विटामिन डी की कमी से जूझने वाले करीबन दो तिहाई बच्चे कुछ असामान्य थे। उन्हें ग्लोमेरुलोपैथी थी जो कई बीमारियों का मिश्रण है और नेफ्रॉन पर असर डालता है।

साल में और मौसमों की तुलना में सर्दी के मौसम में विटामिन डी का स्तर नीचे पाया गया। "विटामिन डी का स्तर विटामिन डी रेगुलेटिंग जीन में भिन्नता से ज़्यादा मौसम, बिमारी का प्रकार और पोषण सम्बन्धी पूरकता से निर्धारित होता है", जर्मनी के हैडलबर्ग यूनिवर्सिटी के एन्के डोयों कहते हैं।

शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि विटामिन डी की कमी से ओस्टेओपोरोसिस, कैंसर, ह्रदय सम्बन्धी और ऑटो इम्यून गड़बड़ी हो सकती है।
जिन बच्चों को किडनी की बीमारी रही है और जिन्होंने विटामिन डी सप्लीमेंट लिए हुए थे उनके विटामिन डी का स्तर उन बच्चों से दो गुना था जिन्होंने कोई सप्लीमेंट नहीं लिया था।

"सप्लीमेंट लेने पर फिर से सोचना चाहिए और विटामिन डी की कमी को क्रोनिक किडनी की बीमारी वाले बच्चों में कैसे पकड़ा और ठीक किया जाए इसपर हस्तक्षेप होना चाहिए" डोयों ने संकेत दिया। टीम ने 12 यूरोपीय देशों में किडनी की बिमारी वाले 500 बच्चों पर खोज किया।
क्लीनिकल जर्नल ऑफ़ अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ नेफ्रोलॉजी ने जो निष्कर्ष दिया उससे इन जवान बच्चों के स्वास्थ्य को बचाया जा सका, शोधकर्ताओं ने बताया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
