Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
कब्ज है तो कॉफी या जूस में ऑलिव ऑइल मिलाएं, फिर देखें कमाल
कब्ज़ की समस्या एक आम समस्या है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी इस समस्या का सामना करना ही पड़ता है। सामान्यत: यह समस्या अधिक दिनों तक नहीं रहती। परन्तु कम समय के लिए होने के बावजूद भी यह दर्दनाक और कष्टप्रद हो सकती है।
यदि यह समस्या कई दिनों तक रहे तो व्यक्ति को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या की चेतावनी भी हो सकती है। कम गंभीर समस्याओं के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं जो आसानी से आँतों को साफ़ करने का काम करती हैं।
हालाँकि इन दवाओं का बहुत अधिक उपयोग तथा इन दवाओं पर निर्भर रहने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सौभाग्य से कब्ज़ का उपचार घर पर ही प्राकृतिक पदार्थों की सहायता से किया जा सकता है।

ये सुरक्षित, विश्वसनीय और सस्ते पुराने घरेलू उपचार हैं। इन्ही उपचारों में एक ऑलिव ऑइल और कॉफ़ी या जूस से बना हुआ मिश्रण आता है।
ऑलिव ऑइल एक अविश्वसनीय घरेलू उपचार है जिसका उपयोग लोग कई शताब्दियों से पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए करते आ रहे हैं। विशेष रूप से जब मल त्याग की बात आती है तो यह जादुई रूप से काम करता है। इसमें कुछ आवश्यक घटक पाए जाते हैं जो मल त्याग को आसान बनाते हैं।
जब इस प्राकृतिक लुब्रिकेंट (स्नेहक) को कॉफ़ी के साथ मिलाया जाता है तो यह अनूठे उत्तेजक की तरह कार्य करता है तथा इसके परिणाम बहुत अनुकूल होते हैं। यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है तथा आपके मल त्याग की प्रक्रिया को व्यवस्थित करती है।

आवश्यक सामग्री:
- 1 टेबलस्पून एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
- 1 कप कॉफ़ी (वैकल्पिक)
- 1 गिलास संतरे का रस
उपयोग के निर्देश: अपनी कॉफ़ी या संतरे के रस में 1 टेबलस्पून एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल मिलाएं। इस मिश्रण का प्रभाव देखने के लिए इसे सुबह खाली पेट पीयें। पहले इसकी थोड़ी मात्रा पीकर देखें कि आपका शरीर इसके प्रति कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आप सुबह यह मिश्रण पीकर कब्ज़ का उपचार कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications