Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
7 प्राकृतिक पदार्थ जो आपके स्टैमिना को एक सप्ताह में बढ़ा देंगे
क्या आप अक्सर थकान महसूस करते हैं? क्या आपको किसी भी छोटी मोटी बीमारी से ठीक होने में बहुत अधिक समय लगता है? यदि हाँ, तो इसका अर्थ है कि आपकी क्षमता कम हो चुकी है। स्टेमिना से तात्पर्य मनुष्यों की नियमित कार्यों को आसानी से करने की क्षमता से है।
स्टेमिना को सहन शक्ति, उर्जा, चेतना आदि भी कहा जाता है तथा मनुष्यों को सामान्य जीवन जीने के लिए यह बहुत आवश्यक घटक है। यदि आपके पास पर्याप्त उर्जा नहीं होगी तो आप काम नहीं कर पायेंगे जिससे आपके जीवन की गुणवत्ता में कमी आयेगी।
यदि आपके पास पर्याप्त स्टेमिना नहीं है तो कसरत करना, काम पर जाना, लोगों से मिलना जुलना और यहाँ तक कि सेक्स करना भी आपको बहुत कठिन लगेगा।
अत: कुछ ऐसे पदार्थों के बारे में जानें जिन्हें आप अपने आहार में शामिल करके कर एक सप्ताह में अपना स्टेमिना बढ़ा सकते हैं।

1. शकरकंद:
शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं तथा शरीर में उर्जा के निर्माण के लिए कार्बोहाइड्रेट की अत्यंत आवश्यकता होती है।

2. केला:
केले में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में कुछ विशेष प्रकार के हार्मोन्स का उत्पादन बढ़ाता है जिससे शरीर में उर्जा का स्तर बढ़ता है। यहाँ तक कि कसरत करने से पहले भी केले का सेवन किया जाता है।

3. कॉफ़ी:
कॉफ़ी में कैफीन पाया जाता है जो केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करके उसे सक्रिय रखता है। इससे आपका शरीर पूरे दिन सक्रिय और उर्जा से भरा हुआ रहता है।

4. एवोकैडो:
एवोकैडो एक विशेष फल होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को अनुकूल स्तर की ऑक्सीजन प्रदान करता है जिसकी आवश्यकता शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं को होती है। इस प्रकार यह आपके स्टेमिना को बढ़ाता है।

5. अंडा:
अंडा नाश्ते में खाया जाने वाला ऐसा पदार्थ है जो आपको दिन भर उर्जावान बनाये रखता है क्योंकि इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इस प्रकार यह आपकी चयापचय को बढ़ाता है।

6. ओट्स:
ओट्स नाश्ते में खाया जाने वाला एक अन्य पदार्थ है जिसमें कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा यह आपके स्टेमिना के स्तर को दिन भर बनाए रखता है।

7. पीनट बटर:
पीनट बटर में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों ही आपके उर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं तथा मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
