Latest Updates
-
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट -
World Earth Day 2026 Quotes: धरती हमारी, जिम्मेदारी हमारी...पृथ्वी दिवस पर ये संदेश भेजकर फैलाएं जागरूकता -
वादियों में अब सन्नाटा है...Pahalgam हमले की पहली बरसी इन शायरियों और संदेशों से दें शहीदों को श्रद्धांजलि -
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल, गंगा सप्तमी कब है? जानें सही तारीख, महत्व और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें आज का भाग्यफल -
गर्मियों में पेट की जलन से हैं परेशान? ये योगसान एसिडिटी से तुरंत दिलाएंगे राहत -
Heatwave Alert: अगले 5 दिनों तक इन शहरों में चलेगी भीषण लू, 44°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी
पीरियड्स के दर्द में झट से राहत दिलाएगा यह एक घरेलू नुस्खा
पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हर लड़की को ड़र सा लगने लगता है कि लो... अब फिर से दर्द सहना पड़ेगा। मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में लड़कियां परेशान हो जाती हैं और उन्हें मेडीसीन खाने के अलावा कुछ भी नहीं सूझता है।
पीरियड्स के दौरान, मांसपेशियों में संकुचन आने के कारण उनमें ऑक्सीजन का प्रवाह सही से न होने के कारण दर्द होने लगता है। ऐसे में दवा से इस दर्द को बंद करना सबसे आसान होता है।
लेकिन आज हम आपको बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में घरेलू सामग्रियों से तैयार होने वाली दवा बताएंगे जो कि मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम कर देती है।

पीरियड्स के दिनों में दर्द कम करने वाली घरेलू दवा:
आवश्यक सामग्री -
1. जीरा - 2 चम्मच
2. शहद - 1 चम्मच
3. हल्दी - 1 चम्मच
तैयार करने की विधि:
- एक पैन में थोड़ा पानी उबाल लें। इसमें जीरा, हल्दी और शहद को मिला दें। सभी को सामग्रियों को चलाते हुए उबलने दें।
- गाढ़ा हो जाने पर इसे एक कप में पलट लें। इसे पिएं। इस पेय को छाने नहीं और न ही इसे ठंडा होने फ्रिज में रखें।
- इस पेय को दिन में दो बार पीने से दर्द नहीं होता है।
आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे कि जीरा में ऐसे गुण होते हैं जो पेट में उठने वाली मरोंड को शांत कर देते हैं और रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छी तरह करते हैं। वहीं, हल्दी और शहद में एंटी-इंफ्लामेन्टरी गुण होते हैं जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत प्रदान करते हैं। आप भी इस पेय को पीरियड्स के दौरान पी सकती हैं इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, हां स्वाद में थोड़ा अटपटा लग सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











