Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
एनीमिक हैं तो इन फलों का सेवन करें
एनीमिया रक्त की एक जानी मानी बीमारी है। यदि आपको एनीमिया है तो इसका अर्थ यह है कि आपके रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी है। इसका अर्थ यह भी है कि आपके रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है।
क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल हैं जिनका सेवन एनीमिक होने पर अवश्य करना चाहिए? हीमोग्लोबिन रक्त की कोशिकाओं में उपस्थित एक प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है।
एनीमिया के उपचार में फल बहुत सहायक हैं और जब आप इनके बारे में जान जायेंगे तब आप भी इस स्थिति से निपटने में इन फलों का उपयोग कर सकेंगे।
एनीमिया का उपचार इसके कारण और गंभीरता के बारे में जानकर किया जा सकता है। सामान्यत: एनीमिया के उपचार में दवाईयां, आहार में परिवर्तन और कभी कभी सर्जरी शामिल हैं।
आइए प्रत्येक फल के गुणों के बारे में पढ़ें तथा जानें कि ये फल किस तरह एनीमिया के उपचार में सहायक हैं।

आलूबुखारा
आलूबुखारा तथा इसका रस आयरन के बहुत अच्छे स्त्रोत हैं तथा एनीमिया के उपचार के लिए उत्तम फल है। एनीमिया से बचने के लिए अपने नाश्ते में प्रतिदिन आलूबुखारे शामिल करें।

सेब
सेब उन कई फलों में से एक है जो ब्लड काउंट बढ़ाने में सहायक है। सेब में विटामिन सी होता है जो शरीर को नॉन-हेम आयरन अवशोषित करने में मदद करता है। एनीमिया से बचने के लिए प्रतिदिन एक सेब खाएं।

एप्रीकॉट (खुबानी)
एप्रीकॉट में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा यह आपके शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। अपने शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन नाश्ते में या मिड-डे स्नैक के रूप में एक मुट्ठी एप्रीकॉट खाने की आदत डाल लें।

मौसंबी
मौसंबी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा यदि आप एनीमिया से ग्रसित हैं तो इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं।

केला
शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और रखरखाव के लिए फोलिक एसिड बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह एनीमिया के उपचार में भी बहुत मदद करता है, विशेष रूप से तब जब आप गर्भवती हों। केले में फोलिक एसिड पाया जाता है तथा अन्य कई फलों की तरह यह ब्लड काउंट को बढ़ाने में सहायक होता है।

संतरा
आपके शरीर के लिए विटामिन सी अत्यंत आवश्यक होता है क्योंकि यह शरीर को आयरन अवशोषित करने में सहायता करता है। खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होते हैं। संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा इसका उपयोग करके एनीमिया से बचा जा सकता है।

आम
आम में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अत: एनीमिया होने की स्थिति में इनका सेवन करना बहुत अच्छा माना गया है। एनीमिया के उपचार के लिए इसे सर्वोत्तम माना गया है।

कीवी
कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप एनीमिक हैं और आयरन की गोलियाँ खा रहे हैं तो गोलियों के साथ साथ आपको कीवी भी खाना चाहिए। कीवी बहुत स्वादिष्ट होता है तथा एनीमिया की स्थिति से निपटने के लिए यह एक उत्तम फल है।

अनार
अनार में विटामिन सी तथा आयरन पाया जाता है। ये शरीर में न केवल रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं बल्कि एनीमिया के लक्षणों जैसे चक्कर आना, थकान, कमज़ोरी आदि के उपचार में भी बहुत प्रभावी हैं। प्रतिदिन एक अनार खाएं या इसके रस का सेवन करें।
तुलना करें और खरीदें उत्तम स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
