Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, इडली को क्यूं माना जाता है वर्ल्ड का बेस्ट ब्रेकफास्ट
साउथ इंडिया का सबसे पॉपुलर ब्रेकफास्ट अगर किसी को माना जाता है तो वह है इडली। इडली, सांभर और नारियल की चटनी ना केवल खाने में ही टेस्टी होते हैं बल्कि नाश्ते के लिए संतुलित पोषण से भी भरी हुई है।
क्या आप जानते हैं कि इडली को विश्व का बेस्ट ब्रेकफास्ट माना गया है क्योंकि इसमें ढेर सारा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होता है। इडली को उड़द की दाल और उसने चावल से तैयार किया जाता है जो कि अन्य चावल के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है। इसी के साथ उड़द दाल में भी उच्च मात्रा में फाइबर, 26% प्रोटीन, विटामिन B1/B2/B6 और कुछ मात्रा में मिनरल्स होते हैं।

इडली का घोल तैयार करते वक्त बिना छिलके वाली दाल ही प्रयोग करनी चाहिये। इसके अलावा इडली के घोल को खमीर उठा कर बनाया जाता है जिससे कि इसमें विटामिन की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है।

इडली का दक्षिण भारतीय खानपान में लंबा इतिहास है। अगर इडली के साथ परोसे जाने वाली नारियल की चटनी की बात करें तो उसमें भारी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है।
READ: सेहतमंद रहना है तो खाएं ये स्वस्थ भारतीय व्यंजन
साथ ही इसमें हरी मिर्च भी पड़ती है जिसमें विटामिन सी, प्रोटीन और मिनरल होते हैं। फिर उपर से कडी पत्ते की गार्निशिंग की जाती है जिसमें विटामिन ए की भी कमी पूरी हो जाती है।

अब चलिये बात करते हैं सांभर की, जिसमें ढेर सारी दालों और सब्जियों का मिश्रण होता है, जिससे इसको खा कर शरीर को अच्छी खासी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। तो फिर इतनी सारी जानकारी के बाद क्या अब आप इडली को अपनी प्लेट में शामिल नहीं करना चाहेंगे?
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
