Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
विश्व मोटापा दिवस: ये खराब आदतें बढ़ा सकती हैं मोटापा
आज, 26 अक्टूबर को पूरे विश्व में मोटापा दिवस मनाया जाता है। दुनिया में मोटापे के शिकार लोग दोगुनी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।
आज दुनिया में हर तीसरा इंसान मोटापे में परेशान है। कहीं भी नज़र घुमा कर देखो तो 'वजन घटाओ' की सलाह वाले विज्ञापन दीवार पर चिपके हुए मिल जाएंगे। यही नहीं, अब तो टीवी और इंटरनेट पर भी मोटापे की दवाइयां बेची जाने लगी हैं।
आज, 26 अक्टूबर को पूरे विश्व में मोटापा दिवस मनाया जाता है। दुनिया में मोटापे के शिकार लोग दोगुनी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इंसान को मोटापा मां के गर्भ से नहीं मिलता बल्कि यह तो खुद की खराब जीवनशैली से होता है।

अगर आप नीचे दी हुई इन खराब आदतों को सुधार लें तो आप भी मोटापे से बच सकते हैं। आइये जानते हैं उन गंदी आदतों के बारे में जो आपका मोटापा बिन मतलब बढ़ा रही हैं।

बिना सोचे समझे खाना: अगर आप सोफे पर बैठ कर टीवी देखते हुए खाते हैं, तो यह आदत आपको मोटा बना सकती है। क्योंकि उस समय आप अनजाने में ही इतना कुछ खा जाते हैं, जितना की आपकी बॉडी को जरुरत नहीं होती।

कम सोना: अगर आप कम सो रहे हैं, तो आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देर रात तक नींद ना आने से आपको भूख लगती है जिससे वह हार्मोन एक्टिव हो जाता है, जो आपकी भूख पर काबू रखता है। नींद ना पूरी करने से पेट में अधिक वसा जमा होती है। तोंद कम हो जाएगी अगर सोने से पहले पियेंगे ये पेय पदार्थ

खाने के बाद फिर से खाना: अगर आपने दिन का खाना खा लिया है तो कोशिश करें कि फ्रिज में रखे खाने को दुबारा हाथ ना लगाएं। डिनर के बाद अगर आप कुछ और खाते हैं तो इससे शरीर में कैलोरीज़ बढ़ती हैं। अगर आपको रात में देर तक जगना है तो ऐसा खाएं जिसमें वसा ना हो।

सॉफ्ट ड्रिंक पीना: अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बे धड़क कर लेते हैं तो, उस पर रोक लगाएं।

ब्रेकफास्ट छोड़ना: अगर आप अपना ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं, तो आप अपने शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा कर देते हैं। हमेशा हेल्दी नाश्ता करें और ऑइली, स्पाइसी तथा जंक फूड से दूर रहें।

घर का बना खाना ना ले कर जाना: अगर आप ऑफिस में काम करती हैं तो आपको घर का बना हुआ खाना ही ले जाना चाहिये। नहीं तो आप बाहर का जंक फूड खाएंगी और मोटी हो जाएंगी।

हर चीज़ खाना: हर बार कोशिश करें कि आपके सामने जो कुछ भी रखा गया है, वह ना खाएं। हमेशा देख लें कि उसमें मौजूद ऐसी कौन सी चीज़ है तो आपकी सेहत के लिये अच्छी नहीं है।

कुकीज़ को कहिये बाय: अगर किसी कुकीज़ के पैकेट पर फैट फ्री लिखा हो, तो इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि उसमें फैट नहीं है। जानिये पेट की चर्बी कैसे ले सकती है आपकी जान

जल्दी उठ कर व्यायाम ना करना: रोज सुबह जल्दी ना उठने वाले लोग अक्सर मोटे होते हैं। अगर आपको ओवरवेट नहीं होना है तो सुबह जल्दी उठ कर व्यायाम करना ना भूलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
