Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये पेट की चर्बी कैसे ले सकती है आपकी जान
हर व्यक्ति को उम्र के किसी न किसी पड़ाव पर मोटापा महसूस होता है। कई बार शरीर में चर्बी बढ़ने के कारण गंभीर रोग भी हो जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं बेली फैट की; पेट के निचले हिस्से में बढ़ने वाले फैट को बेली फैट कहा जाता है, यह देखने में काफी भद्दा लगता है और फिगर को गंदा बना देता है।
इस फैट से पाचन क्रिया और रीढ़ की हड्डी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, अगर आपको भी बैली फैट होने लगा है तो इसे कम करने के बारे में सोचना शुरू कर दीजिए।

शरीर में कहीं और चर्बी होने से अलग होता है बेली फैट। पेट में जमा होने वाले फैट में कई सारे टॉक्सिन भी इक्ट्ठे हो जाते हैं जिससे शरीर में ऐसे हारमोन निकलते हैं जो नुकसान पहुँचाते हैं।

टमी फैट के कारण निकलने वाले हारमोन्स से एक हारमोन डायबटीज होने का कारण भी बन सकता है। यह शरीर में इंसुलिन प्रतिरोधक को बढ़ा देता है और व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होती जाती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ जाता है। कई बार इसकी वजह से हार्ट सम्बंधी रोग भी हो जाते हैं।

सभी रोग गंभीर हो सकते हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक से तुंरत मृत्यु होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। कई बार मोटे पेट के कारण निकलने वाले हारमोन से कैंसर या अवसाद का खतरा भी बना रहता है। रक्त के थक्के का जमना, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या भी हो सकती है।
इसीलिए, अगर आपको पेट के निचले हिस्से में फैट जमा होने लगा है तो व्यायाम करें, दौड़ें, शारीरिक श्रम करें और उस पेट को करने का प्रयास करें।

अपनी खुराक में परिवर्तन लाएं। डाइट चार्ट के हिसाब से भोजन करें। शोध से यह बात साफ हो चुकी है कि प्रोटीन के सेवन से इसे कम किया जा सकता है तो प्रोटीन का भरपूर सेवन करें। लेकिन स्वस्थ रहें और पेट पर चढ़ने वाली चर्बी को कम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
