Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
जानें, किशमिश को भिगो कर खाने के फायदे
किशमिश से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अच्छा होगा कि आप किशमिश को भिगोकर खाएं।

किशमिश से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अच्छा होगा कि आप किशमिश को भिगोकर खाएं। आपको सिर्फ इतना करना है कि 8-10 किशमिश एक गिलास पानी में रात भर भिगो कर रख दें। सुबह इसे अच्छी तरह पीसें और खाली पेट इसे पी लें।
किशमिश में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।
किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। यह सुनहरे, हरे और कै रंगों में मिलते हैं। इसका उपयोग मुख्यत: मिठाईयों में सजावट के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग कई हेल्थ टॉनिक में भी किया जाता है।
किशमिश में कैलोरीज़ प्रचुर मात्रा में होते हैं अत: इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। यहाँ भीगे हुए किशमिश खाने से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया है। आइये देखें।

1. पाचन में सहायक:
किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन में सहायक होता है। 1-12 किशमिश रात में एक गिलास पानी में भिगोकर रखें तथा सुबह खाली पेट इस पानी को किशमिश के साथ पी लें।

2. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक:
किशमिश में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। ठण्ड में प्रतिदिन इसका सेवन करने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन (संक्रमण) से लड़ने में सहायता मिलती है।

3. सांसों की बदबू को दूर करने में सहायक:
किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता मिलती है और मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है।

4. हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक:
किशमिश में उच्च मात्रा में कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रीयंट पाए जाते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ और मज़बूत रहती हैं।

5. एनीमिया:
किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रतिदिन पानी में भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इस प्रकार एनीमिया से बचाव होता है।

6. लीवर:
किशमिश एक उत्तम ड्राई फ्रूट है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है और लीवर को प्रभावित होने से बचाता है।

7. दिल की बीमारियों की रोकथाम में सहायक:
किशमिश में फाइबर और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं।

8. उर्जा प्रदान करता है:
किशमिश में उपस्थित फ्रक्टोस और ग्लूकोज़ बहुत अधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते हैं। अत: सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं आती और वज़न भी बढ़ता है।

9. किड़नी:
किशमिश शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और किडनी को संक्रमण और फेल होने से बचाता है।

10. विजन लॉस को रोकता है:
किशमिश में एंटीऑक्सीडेंटस, विटामिन ए और बीटा केरोटिन जैसे पोषक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो विजन लॉस से बचाव करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
