Latest Updates
-
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान -
National Nutrition Week 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इसका इतिहास और महत्व -
September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में आएंगे जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
जन्माष्टमी 2026: 3 या 4 सितंबर? कन्फ्यूजन छोड़ें, जानें सही तारीख और निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त -
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, रिकवरी से लेकर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने तक के दिए टिप्स -
Hal Shashthi 2026: हल षष्ठी या बलराम जयंती कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
बॉलीवुड स्टार की इन तस्वीरों को देखकर आप भी शुरू कर देंगें जिम जाना
इन दिनों कई बॉलीवुड स्टार रोजाना वर्कआउट करते हुए अपनी फोटो शेयर करते हैं। सेलेब्रिटी की इन तस्वीरों को देखकर आप भी जिम जाने की प्रेरणा ले सकते हैं।
सोशल मीडिया के इस दौर में बॉलीवुड सितारे भी किसी से पीछे नहीं हैं और अब आप उनसे जुड़ी हर बात उनके सोशल अकाउंट से जान सकते हैं।
आज कल अपनी फिटनेस को सोशल मीडिया पर शेयर करने का चलन काफी बढ़ गया है और इन दिनों कई बॉलीवुड स्टार रोजाना वर्कआउट करते हुए अपनी फोटो शेयर करते हैं।
सेलेब्रिटी की इन तस्वीरों को देखकर आप भी जिम जाने की प्रेरणा ले सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन तस्वीरों पर...
A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on
1. जॉन अब्राहम:
जॉन अब्राहम रोजाना जिम जाने से लेकर वर्कआउट करने की तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं और अपने प्रशंसको को अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में बताते रहते हैं। उनके बताये टिप्स जाने के लिए उन्हें फॉलो करें।
Point. Flex. Point. Repeat! Mornings with @cindy_jourdain 💘
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
2. जैक्लीन फर्नांडिस :
जैक्लीन अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस तस्वीर में उनकी फिटनेस को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वे अपनी फिटनेस को लेकर कितनी सजग रहती हैं।
3. सोनू सूद :
सोनू सूद अपने एब्स के लिए पूरे बॉलीवुड में फेमस हैं और जिम जाने वाले लड़कों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अगर आप भी सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं तो सोनू सूद को रेगुलर सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
4. अर्जुन कपूर :
अगर वजन कम करने की बात की जाए तो पूरे बॉलीवुड में अर्जुन कपूर का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। पहले उनका वजन 100 किलो से भी ज्यादा था लेकिन जिस तरह वर्कआउट करके और डाइट पर कंट्रोल करके उन्होंने अपना वेट लूज किया है वो काबिले तारीफ़ है। आप उनसे सोशल मीडिया पर इस बारे में टिप्स ले सकते हैं।
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
5. आलिया भट्ट :
आलिया भट्ट भी अपनी फिटनेस और फिगर को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं और वे वर्कआउट से जुड़ी हर तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर ज़रूर डालती हैं। जो लड़कियां उनकी तरह सेक्सी बॉडी पाना चाहती हैं वे उन्हें सोशल मीडिया पर ज़रूर फॉलो करें।
6. नर्गिस फाखरी:
रॉकस्टार मूवी से चर्चा में आयी नर्गिस फाखरी भी अपनी हॉट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तस्वीरें देखकर आप का भी जिम जाने का मन करने लगेगा। इसलिए उन्हें रेगुलर फॉलो करें।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
7. रणवीर सिंह:
हाल के कुछ सालों में रणवीर सिंह ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त ध्यान दिया है और इसका असर उनकी बॉडी पर साफ़ दिखता है। वे अक्सर फेसबुक पर अपने फैन को फिटनेस से जुड़े टिप्स देते रहते हैं। अगर आप भी उनकी तरह फिर बॉडी पाना चाहते हैं तो उन्हें नियमित रूप से फॉलो करें।
Source of my superpower...my sister ❤ @kishushroff #windbeneathmycape #HappyRakshabandhan
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
8. टाइगर श्रॉफ :
फिल्मों में अपने एक्शन सीन में सबको चौंका देने वाले टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और कई घंटे वर्कआउट करते हैं। उनके शरीर के लचीलेपन के कारण ही उनके डांस स्टेप सबसे बेहतर माने जाते हैं।
9. वरुण धवन :
वरुण धवन भी रोजाना जिम जाते हैं और उससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अगर आप उनके फैन हैं तो उनके पेज पर जाकर फिटनेस टिप्स पढ़ सकते हैं और उनसे फिटनेस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
10. ऋतिक रोशन :
फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें ग्रीक गॉड के रूप में जाना जाता है। इनका कहना है कि वे एक दिन के लिए भी जिम जाना बंद नहीं करते हैं और रोजाना घंटों वर्कआउट करने के बाद उन्होंने ये बॉडी हासिल की है। अगर आप भी उनकी तरह फिट दिखना चाहते हैं तो रोजाना जिम जायें और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करें।



Click it and Unblock the Notifications