Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कमर का मोटापा घटाना है तो ना करें नाश्ते से जुड़ी ये 10 गलतियां
सुबह के नाश्ते से आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं, इसलिए यह जरुरी है कि ना केवल आप अपनी कमर को सही शेप में लाने के लिए ही बल्कि अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए भी, सुबह सुबह एक हेल्दी नाश्ता लें। आजकल लोग अपने काम या ऑफिस जाने की जल्दी वजह से आराम से बैठकर नाश्ते का आनंद नहीं ले पाते हैं और वो कम समय में तैयार होने वाली चीजों को ही अपने नाश्ते में इस्तेमाल कर लेते हैं। इस तरह का नाश्ता करने से अच्छा है कि आप बिना नाश्ता के ही रहें।
आप कल्पना करिए कि आप अपनी कमर और शरीर को शेप में लाने एके लिए जिम जाते हैं और उसके बाद नाश्ते में बचा हुआ पिज़्ज़ा लेते हैं तो क्या यह आपको भोजन और वर्कआउट के बीच सही संतुलन बनाने में मदद करेगा? इसका उत्तर है, जी नहीं। इसलिए यहाँ हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें है जो आपको नाश्ता करते वक्त नही करना है।

1. चाय या कॉफ़ी में शुगरी, फैटी क्रीम का मिलाना:
अगर आप सुबह अपने चाय या कॉफ़ी में फैटी क्रीम को मिलाते हैं तो यह स्वादिष्ट तो होगा लेकिन इससे आपका वजन भी बढ़ जायेगा और आपके शरीर का शेप खराब हो जायेगा। इसलिए आप सुबह सुबह ग्रीन टी में शहद मिलाकर पियें।

2. एनर्जी ड्रिंक पीना:
आपको ऐसा लगता होगा कि अपने दिन की शुरुआत एनर्जी ड्रिंक के साथ करना बहुत जरुरी है लेकिन शुगर की मात्रा इसमें ज्यादा होने के कारण यह आपके स्वास्थ्य के अच्छा नहीं होता है। इसकी जगह आप ताजे फलों का जूस ले सकते हैं और अपने दिन की शुरुआत अच्छे से कर सकते हैं।

3. खाने में बहुत ज्यादा नमक का मिलाना:
नमक भोजन बनाने के लिए जरुरी होता है, क्योंकि यह स्वाद को बढाता है लेकिन बहुत अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है। बहुत से ऐसे ब्रेकफास्ट फूड्स हैं जिनमें नमक की जरुरत पड़ती है जैसे पराठा, फ्रेंच टोस्ट, पोहा आदि। इसलिए आप ऐसा ब्रेकफास्ट फ़ूड लें जिनमें नमक की आवश्यकता कम हो और आप स्वस्थ रहें।

4. ज्यादा फैटी ब्रेकफास्ट लेना:
ज्यादा फैटी ब्रेकफास्ट जैसे नूडल्स और उपमा आदि खाने से आप पूरे दिन भारी-भारी महसूस करेंगे। इसलिए आप कॉर्नफ्लेक्स और दूध ले सकते हैं, फल ले सकते हैं, ब्रेड टोस्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं जो बहुत ही हल्के होते हैं।

5. ज्यादा फाइबर लेना:
फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है लेकिन इसकी बहुत अधिक मात्रा लेने से हम दिनभर सुस्त महसूस करेंगे। इसलिए आपको यह सलाह है कि आप बिना शुगर के ओट्स का इस्तेमाल अपने नाश्ते में करें।

6. ब्रेकफास्ट ना करना:
अगर आप सोचते हैं कि नाश्ता ही ना करें तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे आपके मेटाबोलिज्म का संतुलन बिगड़ जाएगा और आपको ज्यादा भूख लगेगी जिसकी वजह से आप ज्यादा खाने की कोशिश करेंगे जो आपके लिए ठीक नहीं है। इसलिए आप नाश्ता जरुर करें।

7. बचे हुए केक और पिज़्ज़ा को खाना:
ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि वो बचा हुआ केक और पिज़्ज़ा सुबह सुबह नाश्ते में ले लेते हैं। ऐसा आप बिल्कुल ना करें क्योंकि इसकी वजह से आप पूरे दिन सुस्त महसूस करेंगे और आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा।

8. ओट्स में शुगर मिलाना:
ओट्स बहुत अच्छा ब्रेकफास्ट चॉइस होता है लेकिन जब आप इसमें शुगर मिला देते हैं तो यह सबसे खराब नाश्ता हो जाता है। अगर आप ओट्स को स्वादिष्ट बनाने के लिए सप्लीमेंट्स मिलाना ही चाहते हैं तो इसमें आप ड्राई फ्रूट्स और शहद आदि मिला सकते हैं।

9. ब्रेकफास्ट करते समय टीवी देखना:
अक्सर लोग भोजन करते समय या नाश्ता करते समय टीवी देखते हैं जिसकी वजह से वो अपने खाने पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और बहुत ज्यादा खा लेते हैं, क्योंकि उनका सारा ध्यान अपने खाने की बजाय टीवी पर ही रहता है।

10. डेरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन करना:
दूध हमेशा ही एक अच्छा ऑप्शन होता है नाश्ते के लिए लेकिन अगर आप उसमें ज्यादा शुगर मिला देंगे तो दूध की गुणवत्ता ख़त्म हो जाती है। इसी तरह अगर आप भोजन में ज्यादा पनीर या बटर इस्तेमाल करेंगे तो आपके शरीर की शेप खराब हो जाएगी जो आप बिल्कुल नहीं चाहते होंगे।
इसलिए अपने दिन को अच्छा बनाए रखने के लिए आप सुबह का नाश्ता हेल्दी लें और ऊपर बताई गयीं बातों का ध्यान दें। ऐसा करने से आप अपने काम और अपने स्वास्थ्य का पूरा-पूरा आनंद ले सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
