Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में की गई इन 7 गलतियों के कारण बढ़ सकता है आपका मोटापा
डॉक्टर हो या फिटनेस एक्सपर्ट हर कोई यही सलाह देता है कि सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी होता है। नाश्ता से आपको वो एनर्जी मिलती है जिससे आप दिनभर के कामकाज निपटा पाते हैं।
लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि नाश्ते में की गयी कुछ गलतियों के कारण आपका मोटापा भी बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप मोटे होने से बचना चाहते हैं, तो नाश्ता न छोड़ें, बल्कि नाश्ते में ये गलतियां न करें।

1) फ्लेवर्ड योगर्ट :
इन दिनों हमारे देश में फ्लेवर्ड योगर्ट की बहुत सारी वैरायटी मिलती है। इसका फ्लेवर और टेस्ट इतना अच्छा इसलिए होता है क्योंकि इसमें शुगर बहुत ज्यादा होता है। अगर आप इसे नाश्ते में मूसली या फ्रूट के साथ या फिर ऐसे ही खाएंगे तो कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जायेगी।

2) बहुत ज्यादा फ्रूट जूस :
नाश्ते में कई लोग पैक्ड फ्रूट जूस पीते हैं। आपको बता दें कि इनमें काफी ज्यादा शुगर, सिट्रिक ऐसिड और कई दूसरे केमिकल मौजूद होते हैं। भले ही इनमें नैचुरल या शुगर फ्री जैसे दावे लिखे हों। इससे बेहतर है कि आप खुद ही फलों का जूस निकालकर पियें।

3) तले हुए आइटम :
हमारे देश में नाश्ते में मेंदू वड़ा (2 पीस 325 कैलोरी), साबुदाना वड़ा (4 पीस 160 कैलोरी), वड़ा पाव (300 कैलोरी), पूरी भाजी (350 कैलोरी), समोसा, जलेबी, कचौड़ी, ब्रेड पकौड़ा जैसी चीज़ें खाई जाती हैं। इन सबमें काफी ज्यादा तेल का इस्तेमाल होता है। इतना ऑयली खाने से कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।

4) एनर्जी बार/चॉकलेट खाना :
आजकल जब बैठकर आराम से नाश्ता करने का वक्त नहीं होता तो लोग एनर्जी बार खाकर काम चला लेते हैं। खासतौर पर वो लोग जो वजन कम कर रहे हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि इनमें एनर्जी के साथ-साथ ढेर सारी कैलोरी भी होती है। एनर्जी बार या चॉकलेट बार खाने से पहले उसकी सामग्री जरूर पढ़ें।

5) पैनकेक :
नाश्ते में गर्मागर्म पैनकेक या वैफल्स और उन पर शुगर या चॉकलेट सिरप हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन अगर आपको अपनी फिगर और वज़न का ख्याल रखना है तो इन सबका सेवन बंद के दें। ये मैदा से बने होते हैं जो पचाने में मुश्किल होते हैं। इसनें काफी कैलोरी और शुगर होती है। इसलिए इन्हें खाने से आपका मोटापा बढ़ सकता है।

6) हल्का नाश्ता :
अगर आप वज़न घटाने के चक्कर में नाश्ता बहुत कम कर रहे हैं तो इससे भी आखिरकार आपका वजन ही बढ़ेगा। क्योंकि नाश्ता हल्का होगा तो आपको लंच से पहले फिर से भूख लग आएगी, ऐसे में आप स्नैक्स खा सकते हैं। इसलिए नाश्ता थोड़ा भारी करें, ताकि ज्यादा देर तक आपको एनर्जी मिले और पेट भरा हुआ लगे।

7) ओट्स और सेरेल :
अगर आप नाश्ते में ओटमील या सेरेल खा रहे हैं, ये सोचकर की वजन घटाने में भी मदद मिलेगी, तो आपकी ये कोशिश बेकार है। ये फ्लेवर्ड और मीठे ओटमील बहुत अधिक कैलोरी वाले होते हैं। इसलिए इनका सेवन न करें।



Click it and Unblock the Notifications
