Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सर्दियों में शकरकंद खाने के है इतने फायदे जो आपकी सेहत को रखेंगें फिट

आपको शरीर को फिट रखने के लिए आपको कई तरह चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। कई चीजों का आप सेवन भी करते है जिससे आपके शरीर को फायदा हो। आपको आज हम शकरकंद खाने के फायदों के बारे में बताएंगें।
आपको बता दें कि शकरकंद या स्वीट पोटैटो का सेवन सर्दियों में लाभदायक होता है। सर्दियों में कंद-मूल अधिक फायदेमंद रहते हैं, क्योंकि ये शरीर को गर्म रखते हैं।
शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में कैरोटिनॉयड जैसे, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम शकरकंद में 400 फीसदी से अधिक विटामिन ए पाया जाता है।
अगर आप इसका सेवन नही कर रहे है तो आज से ही शुरु कर दें क्योंकि सर्दियों मे इसका सेवन बेहद लाभदायक होता है। आपको इससे काफी तरह के फायदे होते है।
इसका सेवन वैसे तो आप उबालकर या भूनकर कर सकते है ये दोनो तरह से खाई जाती है। आइए जानते है इसके फायदों के बारे में..

विटामिन ए की कमी पूरी करता है
आपको बता दे सर्दियों में शकरकंद का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जो शकरकंद नारंगी रंग की होती है वो आपको दूसरों के मुकाबले ज्यादा फायदा पहुंचाती है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

स्कूल जाते समय बच्चों को दें लंच
आपके बच्चे के लिए शकरकंद काफी फायदेमंद होती है। आपको चाहिए की आप लंच के तौर पर अपने बच्चे को शकरकंद जरूर दें। इससे बच्चे के पोषण में फर्क पड़ता है और उसका विकास भी अच्छी तरह से होता है। इसलिए आपको इसका सेवन बच्चों को जरूर करवाना चाहिए।

इसके है कई लाभ
आपको बता दें की शकरकंद आपके लिए की तरह से फायदेमंद है। शकरकंद कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन बी6 और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसको खाने के आपको लाभ ही लाभ मिलेगे। सर्दियों में तो आपको फिट रहने के लिए इसका सेवन जरूर करना है।

रतौंधी की समस्या
आपको बता दे कि शकरकंद खाने से आपको रतौंधी की शिकायत नहीं होती है। अगर आपको ये समस्या होती भी है तो समाप्त हो जाती है। आपको इससे बचने के लिए शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए।

बच्चों की वृद्धि रुक जाए तो
अगर आपके बच्चो की वृद्धि अचानक रुक गई है तो आपको अपने बच्चो को शकरकंद का सेवन जरूर करवाना है। इससे बच्चों की वृद्धि सही तरह से होती है। बच्चों की लंबाई ना बढ़ने की समस्या को जड़ से खत्म करता है शकरकंद का सेवन।

आखों की रोशनी बढ़ाती है
आप अगर शकरकंद का रोजाना सेवन करेगे तो आपके आंखों की रोशनी संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इससे आपकी आंखों को भी आराम मिलेगाष इसलिए आपको शकरकंद जरूर खानी चाहिए।

हड्डियां मजबूत बनती है
आपको बता दें कि अगर आपको हड्डियों की समस्या रहती है या आपकी हड्डियां कमजोर हो गई है तो आपको इसके लिए शकरकंद का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेगी और आप स्वस्थ रहेंगें।

दिल रहता है सुरक्षित
शकरकंद भूनकर खाना हृदय को सुरक्षित रखने में उपयोगी है। इसमें हृदय को पोषण देने वाले तत्व पाये जाते हैं। जब तक बाजार में शकरकंद उपलब्ध रहें उचित मात्रा में उपयोग करते रहना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
