Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
वजन घटाएगा ये अमेजिंग नेचुरल जूस
जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है वो कई बार इसके कारण से तनाव में भी आ जाते हैं और जल्द से जल्द पतला होना चाहते हैं।
बेहतर होगा कि आप सही डाइट चार्ट को फॉलो करें और मोटापे से होने वाली बीमारियों से भी बचें। क्योंकि मोटापा ही हर बीमारी की जड़ है, इसकी वह से तनाव, डिप्रेशन, जोड़ों में दर्द, हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी कई अन्य दिक्कतें भी हो जाती हैं।
मोटापा कम करने के लिए घरेलू सामग्रियों और परहेज़ को ध्यान में रखें और फिर आप अपने में परिवर्तन देखें।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं जिसके पीकर आप आसानी से घर पर अपने वजन को कम कर सकते हैं। ये जूस तेजी से वजन को घटाने में सहायक होता है। इसके बनाने की विधि निम्न प्रकार है:

आवश्यक सामग्री:
ताजी गाजरों का रस - आधा गिलास
ऐप्पल पल्प - 1/2 गिलास
अदरक का रस - 1 चम्मच

घर पर वजन कम करने के लिए यह प्राकृतिक उपाय, बेहद कमाल तरीके से शरीर पर कार्य करता है और अगर आप इसे नियमित रूप से लेते हैं तो आपको कोई समस्या नहीं होगी और आपका वजन भी घटेगा। पर याद रहें आप इसमें बिल्कुल भी नागा न करें।
इसे पीने के साथ आपको हर दिन एक घंटे का व्यायाम करना होगा और तेल से भरपूर भोजन को नहीं खाना होगा। इससे ये जूस शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेगा।
इसके अलावा, यह जानने के लिए भी अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है कि वर्तमान में आपके शरीर की स्थिति क्या है और वजन, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल व हीमोग्लोबिन आदि के बारे में भी जानना आवश्यक है।

गाजर का रस, सेब और अदरक का यह मिश्रण एक उत्कृष्ट औषधि बनाता है, जोकि विभिन्न यौगिकों से भरा होता है जिससे शरीर में वसा को तेज़ी से खपत करने में मदद मिलती है।
घर पर बनने वाले इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो मेटाबोल्जि़म को सही कर देती है और इससे तेजी से वजन घटने लगता है।
साथ ही यह शरीर के टॉक्सिक को भी बाहर निकाल देता है।

जूस को बनाने की विधि:
एक ब्लेंडर में पानी लें और उसमें इन सभी सामग्रियों को मिला लें।
इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
इस जूस को हर सुबह पिएं जब आप नाश्ता करने जा रहे हैं। एक महीने तक पीकर देखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
