Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
पेट की चर्बी घटानी है तो पियें ये आयुर्वेदिक ड्रिंक
क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में एक ऐसा कमाल का उपाय है जो कुछ ही दिनों में आपके पेट की चर्बी को कम कर सकता है।
यदि आप वज़न खासकर अपने बेत के आसपास के हिस्से से चर्बी घटाने के सारे तरीके आजमा चुके हैं और आपको सफलता नहीं मिली तो हम आपकी परेशानी समझ सकते हैं।
क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में एक ऐसा कमाल का उपाय है जो कुछ ही दिनों में आपके पेट की चर्बी को कम कर सकता है।
बढ़े हुए पेट के कारण लोग बहुत परेशान रहते हैं। खासकर तब जब आपको कोई शानदार ड्रेस पहननी होती है। आज के समय में जब हर कोई पतला और गठा हुआ शरीर चाहता है तो बढ़ा हुआ पेट आपको लोगों के बीच बहुत शर्मिंदा करता है। फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पुरुष हैं या महिला।
दुर्भाग्य की बात है कि पेट के पास के हिस्से में चर्बी जमा होना बहुत आसान होता है। साथ ही वहां की चर्बी घटाना उतना ही मुश्किल होता है।
यहां तक कि फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े लोग भी ये मानते हैं कि पेट की चर्बी घटाना सबसे मुश्किल है। इसीलिए अगर आपको भी स्वस्थ रहना है और अपने पेट की गठीला बनाना है तो आपको यह आयुर्वेदिक काढ़ा ज़रूर अजमाना चाहिए।

सामग्री:
1: जीरा पाउडर- ½ चम्मच

सामग्री:
2: हल्दी पाउडर - ½ चम्मच

सामग्री:
3: दालचीनी पाउडर- ½ चम्मच

तथ्य #1
जीरा पाउडर में क्यूमिनएल्डिहाइड नाम का तेल पाया जाता है तो आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ा देता है जिससे वज़न घटने में मदद मिलती है। हल्दी पाउडर में रेशे पाए जाते हैं जो वसा कोशिकाओं को आपके शरीर से बाहर निकाल देती है और दालचीनी में बहुत सारे एंटीओक्सिडेंट पाए जाते हैं जो वज़न घटाने में मदद करते हैं।

तथ्य #2
यह घरेलु काढ़ा एक आयुर्वेदिक पेय है जो जीरा, हल्दी और दालचीनी के मिश्रण से बनती है। इसमें आपके पेट के हिस्से से चर्बी घटाने की क्षमता है। जरूरी है कि इस काढ़े के साथ एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जाए।

तैयार करने का तरीका और प्रयोग:
1 : एक भगोने में पानी गरम करें और सभी सामग्रियों को दी गयी मात्रा में मिलाएं। उबाल आने तक इस मिश्रण को पकाएं।

तैयार करने का तरीका और प्रयोग:
2: अब इसे एक कप में निकाल लें। इस काढ़े का एक ग्लास रोज़ सुबह नाश्ते से पहले पिए। इसे दो महीनो तक आजमायें।

नोट:
यदि आपको एसिडिटी की समस्या है तो जीरा पाउडर बहुत कम मात्र में डालें।



Click it and Unblock the Notifications
