Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
महीने भर में 6 किलो तक पेट की चर्बी घटाएंगे ये 9 फूड
कुछ ऐसे साधारण खाद्य पदार्थों की सूची जिनकी मदद से आप कुछ ही समय में पाउंड के हिसाब से चर्बी घटा सकते हैं!
हममें से ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि वजन कम करना कई लोगों के लिए एक लंबा और मुसीबत भरा काम हो सकता है,सही है न? खैर, क्या आप जानते हैं कुछ सुपर फूड्स आपको शीघ्र ही और स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। जी हां, ये सच है!
हममें से कुछ लोगों की सोच ये हो सकती है कि भोजन तो वजन बढ़ाने के लिए मुख्य कारकों में से एक है; हालांकि,अगर आप उचित मात्रा में पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें,तो भोजन वास्तव में वजन घटाने में मदद कर सकता है!
अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होना आपके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि अधिक वजन तथा मोटापा हमारे शरीर में कई बीमारियों एवं अन्य शारीरिक विकारों की जड़ होते हैं। स्वास्थ्य जोखिम के अलावा, वजन ज्यादा होने से हम अस्वस्थ दिखाई पड़ते हैं तथा काफी हद तक यह हमारे आत्मविश्वास के स्तर को भी प्रभावित करता है।
इसलिए,यदि आप ठीक ठाक वजन और एक फिट शरीर रखना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने आहार में परिवर्तन करें और सख्ती से व्यायाम वाली दिनचर्या का पालन करें।
तो आप भी अपने भोजन में इन सुपर फूड्स को अपने भोजन में शामिल करें और एक महीने में लगभग 6 किलो वजन कम करें!

1.अंडे
रोज सुबह के नाश्ते में अंडे को शामिल करना न केवल आपके शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करेगा, बल्कि इससे आपकी चर्बी घटाने में मदद मिलेगी और आसानी से वजन कम हो जाएगा।

2.पालक
वजन कम करने के लिए सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक है पालक, क्योंकि यह काफी हद तक न केवल आपके शरीर की चपापचय दर को बढ़ाता है, बल्कि आपके शारीरिक तंत्र को साफ भी करता है।

3.मछली
चूंकि मछली में ओमेगा-3 वसा एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अतः यह शरीर की चर्बी को तेजी से जलानें में मदद कर आपको शीघ्र वजन घटानें में मददगार सिद्ध होता है

4.फूलगोभी
यह सब्जी आसानी से वजन घटानें में मदद कर सकती है, क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन खूब होता है, और ये दोनों ही चीजें शरीर में वसा को कम करती हैं।

5.ब्रोकोली
ब्रोकोली फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट युक्त एक ऐसी खास क्रूसीफेरस सब्जी है, जो आपके शरीर में जमी हुई वसा संचय को कम करनें में मदद करती है।

6.कीमा मांस
शोध अध्ययनों से पता चलता है कि जैविक कीमा मांस खाने से बिना व्यायाम के आप 100 कैलोरी प्रतिदिन जला सकते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन तत्व बहुत अधिक होता है।

7.चिकन कलेजी
आपके भोजन में बिना तेल या ग्रेवी की चिकन कलेजी आपको स्वस्थ मांसपेशियां प्रदान करने के साथ ही वजन घटानें में भी मदद करती है।

8.बीन्स
किसी भी प्रकार के बीन्स, चाहें काली बीन्स या राजमा आदि, आपके शरीर की उपापचय दर को बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त कैलोरी को जलाने में मदद करते हैं।

9.माखनफल (एवाकैडो)
माखनफल में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है तथा कई शोधों में यह पता चल चुका है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की चर्बी को प्रभावपूर्ण तरीके से कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
