Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ
Aurat Alvida Jumme Ki Namaz Kaise Padhe: रमजान के पाक महीने का आखिरी आशरा चल रहा है। पूरे महीने रोजा, नमाज और इबादत के बाद अब रमजान को अलविदा कहने का समय करीब आ रहा है। इसी दौरान आने वाला आखिरी शुक्रवार को जुमा-उल-विदा या अलविदा जुमा कहा जाता है। इस साल अलविदा की नमाज 20 मार्च यानी आज अदा की जाएगी। वैसे तो इस्लाम में हर जुमा (शुक्रवार) बेहद खास होता है। लेकिन रमजान के आखिरी जुमे का खास महत्व होता है क्योंकि इसके बाद रमजान का महीना खत्म होने के करीब होता है और ईद का इंतजार शुरू हो जाता है। इस दिन मुसलमान बड़ी संख्या में मस्जिदों में इकट्ठा होकर नमाज अदा करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और अल्लाह से अपने रोजों व इबादत के कबूल होने की दुआ मांगते हैं। माना जाता है कि जुमे के दिन अदा की गई नमाज से अल्लाह गुनाहों को माफ कर देता है और इसका 70 गुना अधिक सवाब मिलता है।

क्या औरतें जुमा की नमाज पढ़ सकती हैं? (Kya Aurat Jumma Ki Namaz Padh Sakti Hain?)
इस्लाम में जुमा की नमाज़ औरतों पर फर्ज़ नहीं है। इस्लामी जानकारों के अनुसार महिलाएं घर पर चार रकअत जुहर की नमाज अदा कर सकती हैं।
हदीस का प्रमाण
तारीक बिन शीहाब (रज़ि।अ।) से रिवायत है कि नबी ने फ़रमाया:
"जुमा की नमाज़ जमाअत के साथ हर मुसलमान पर फर्ज़ है, सिवाय चार लोगों के:
गुलाम,महिला,बच्चा और बीमार।"
(अबू दाऊद)
क्या महिलाएं मस्जिद में जुमा की नमाज पढ़ सकती हैं? (Kya Mahilayen Masjid Me Jumma Ki Namaz Padh Sakti Hain)
अगर महिलाएं मस्जिद में जुमा की नमाज़ पढ़ना चाहें, तो वे बिना सिंगार किए और बिना इत्र लगाए मस्जिद जा सकती हैं। वहां वे इमाम के पीछे दो रकअत जुमा की नमाज़ अदा कर सकती हैं।
क्या घर में जुमा की नमाज पढ़ी जा सकती है? (Kya Ghar Par Jumma Ki Namaz Padh Sakte Hain?)
जुमा की नमाज केवल जमाअत के साथ मस्जिद में अदा की जाती है। घर पर अकेले जुमा की नमाज नहीं पढ़ी जा सकती। यह नियम पुरुष और महिला दोनों पर लागू होता है।
क्या महिलाएं घर में मिलकर जुमा की नमाज पढ़ सकती हैं?
घर में महिलाओं का समूह बनाकर जुमा की नमाज पढ़ना भी मान्य नहीं है। जुमा की नमाज का उद्देश्य मुसलमानों का एक जगह इकट्ठा होना, खुत्बा सुनना और उससे मार्गदर्शन प्राप्त करना है।
नमाज का विकल्प
अगर महिलाएं मस्जिद नहीं जाती हैं, तो उन्हें घर पर जुहर की नमाज अदा करनी चाहिए। नबी ने फ़रमाया:
"अपनी औरतों को मस्जिद जाने से मत रोको, लेकिन उनके लिए घर में नमाज़ पढ़ना बेहतर है।"
(अबू दाऊद: 567)
औरतें घर पर अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? (Auratein Ghar Par Alvida Jumma Ki Namaz Kaise Padhe)
सबसे पहले वुज़ू करें।
साफ जगह पर जानमाज बिछाकर खड़े हों।
फिर नमाज की नियत करें।
नियत:
"मैं अल्लाह के लिए चार रकात नमाज़ ज़ोहर की पढ़ने की नियत करती हूँ।"
इसके बाद सामान्य तरीके से चार रकात ज़ोहर की नमाज पढ़ी जाती है।
नमाज के बाद क्या करें?
नमाज के बाद दुआ करें, जैसे अस्तग़फिरुल्लाह पढ़ें, दुरूद शरीफ पढ़ें और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगें। साथ ही, अपने और परिवार की भलाई के लिए दुआ करें। रमजान के आखिरी दिनों में दुआ जल्दी कबूल होने की उम्मीद की जाती है, इसलिए सच्चे और साफ दिल से दुआ करना बहुत अहम माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications