Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब
आपकी तोंद हो जाएगी कम अगर फॉलो करेंगे ये डाइट प्लान

इस दुनिया का सबसे बड़ा धन होता है हमारा स्वास्थय, जी हाँ यह मुहावरा हर एक कदम पर सही साबित होता है।
फिर भी हममे से ज्यादातर लोग अपने स्वास्थय को लेकर लापरवाह रहते हैं, अपने स्वस्थ्य पर जरा भी ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन शुक्र है कि अब काफी संख्या में लोग अपने स्वास्थय को लेकर सजग हैं और जरुरी कदम भी उठा रहें हैं।
स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है शरीर के वजन का नियंत्रण में रहना, अगर वजन नियंत्रण में है तो हम कई तरह की बीमारियों से बच जाते हैं।

हमारी शरीर एक जटिल मशीन की तरह काम करती है जिसे काम करने के लिए सही न्यूट्रीयेंट्स की जरुरत होती है। मुख्यतः हमारे शरीर को 6 तरह के न्यूट्रीएन्ट की जरुरत होती है- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, मिनरल्स, विटामिन और फाइबर।
शरीर के लिए संतुलित आहार का होना बहुत ही जरुरी होता है। इसके लिए हम उतना ही न्यूट्रीयेंट्स लेते हैं जितना कि हमारे शरीर को जरुरत होती है, जिससे कि हम अपने शरीर के वजन को नियंत्रण में रख सकें।
अगर आप चाहते हैं कि बिना एक्सरसाइज किये आप अपना वजन कम कर सकें तो इसके लिए आपको रोजाना संतुलित आहार लेना पड़ेगा। यहाँ हम आपको कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिनसे आपके शरीर को जरुरी न्यूट्रीयेंट्स भी मिलेंगे और वजन भी कम होगा।

1. सब्जियां:
सब्जियां हेल्दी डाइट के लिए बहुत जरुरी होती हैं। इसमें एंटी-आक्सीडेंट गुण होने की वजह से ये शरीर में फ्री रेडिकल डैमेज को रोकती हैं। इसके अलावा इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे आपका पेट आसानी से साफ़ होता है और कब्ज़ आदि की दिक्कत नहीं होती है, जोकि पेट संबंधी समस्या की मुख्य जड़ होती है। सब्जियों में इन्डोल्स और आइसोथिओसायनेट होता है जो कैंसर आदि से बचाते हैं। सब्जियों में पाया जाने वाला प्रोटीन और एमिनो एसिड आपके बॉडी सेल्स को हेल्दी रखता है।

2. फल:
फल शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी होते हैं और संतुलित आहार के साथ साथ जल्दी वजन कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं। फल शरीर के इम्यून सिस्टम को बढाने के अलावा तुरंत एनर्जी भी देते हैं। फलों के रोजाना इस्तेमाल से आपको बीमारियाँ नहीं होती है और बाल और त्वचा भी हेल्दी रहते हैं। फलों को उनके नेचुरल रूप में ही खाना चाहिए क्योंकि जूस आदि इस्तेमाल करने से शरीर को फाइबर नहीं मिल पाते हैं।

3. सम्पूर्ण अनाज:
अनाज का ग्लाईसीमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है। इनमें फाइबर होने की वजह से इन्हें खाने से बॉडी का ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ता नहीं है जिससे ह्रदय संबंधी समस्या नहीं होती है। अध्ययनों के अनुसार अनाज में फायटोकेमिकल्स होते हैं जिनकी वजह से शरीर सही आकार में रहता है।

4. फलीदार सब्जियां :
लेग्युम्स प्रोटीन से भरे होते हैं जो शरीर को बनाने के लिए जरुरी होते हैं। ये शरीर का ब्लड शुगर लेवल और ब्लडप्रेशर नियंत्रित करने के साथ साथ आंतो की क्रियाविधि को भी ठीक रखते है। इनमें फ्लेवोनॉइड होने की वजह से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और मासिक धर्म की समस्या नहीं होती है। लेग्युम्स में बढ़िया कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से यह ऊर्जा देने के साथ आपके वजन को कंट्रोल करता है।

5. नॉन-फैट डेरी प्रोडक्ट्स:
डेरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में होता है जिससे दांत और हड्डियां मजबूत रहती हैं। इनमे जरुरी प्रोटीन भी होते हैं जो मसल्स बनाने के लिए जरुरी होते हैं। कुछ डेरी प्रोडक्ट्स एन्ट-एसिड का भी काम करते हैं। लेकिन फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण डेरी प्रोडक्ट्स को डाइट से दूर रखा जाता है। इसलिए आप नॉन-फैट डेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमे फैट कम होता है और आपको वैसे ही लाभ देते हैं।

6. दही:
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो लो-फैट दही एक अच्छा ऑप्शन होता है। इसमें प्रो-बायोटिक होते हैं जो आंतो के लिए बहुत ही सही रहता है। आपके पेट के चारो तरफ जो फैट जमा होता है वो कोर्टिसोल नाम का एक हॉर्मोन बनाता है। दही खाने से कोर्टिसोल का लेवल कम होता है जिसकी वजह से आपका वजन भी कम होता है।

7. मांस और मछली:
अगर आप कम मात्रा में मांस मछली का सेवन करते हैं तो यह आपको वजन कम करने में सहायक होते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होने साथ प्रोटीन भी होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद विटामिन आपके मेटाबोलिज्म को ठीक रखकर वजन भी कम करते हैं।

8. नट्स:
बादाम, पिस्ता और अखरोट आपको भरपूर ऊर्जा देते हैं और इनसे शरीर में फैट भी जमा नहीं होता है। ये शरीर के इम्मुन सिस्टम को बढाने के साथ साथ इन्सुलिन के मेटाबोलिज्म को भी ठीक रखते हैं। इन नट्स में फाइबर भी होते हैं इसलिए एक मुट्ठी नट्स आपको पर्याप्त ऊर्जा देते हैं जिसकी वजह से आप इधर उधर की चीजों को खाने से बच जाते हैं।

9. सेब का सिरका:
सेब का सिरका वजन घटाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आप इसे अपने सलाद में या फिर पानी में मिलाकर, इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का सिरका आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी कम करता है।

10. चिया बीज:
इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और बहुत ही कम कार्बोहाइड्रेट होता है। चिया बीज खाने से आपको देर तक भूख नहीं लगती है जिससे आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।
स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार का होना बहुत जरुरी होता है। संतुलित आहार लेने से आप अपना वजन तो कम ही कर सकते हैं इसके अलावा कई तरह की बीमारियों से भी बच जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications