Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बासी चावल खाने से दूर भागता है कैंसर और इतनी समस्याएं
आपको चावन खाना तो बेहद पसंद ही होगा। शायद ही कोई ऐसा हो जिसको चावल खाना पसंद ना हो। हमारे देश में कुछ राज्य तो ऐसे भी है जहां पर चावलों का प्रयोग पेट भरने के लिए किया जाता है और वो वहां का मुख्य भोजन होता है।
आपके घर में शाम को चावल बनते है और अगर वो बच जाते है तो आप सुबह उनको कूड़े में उठाकर डाल देते है क्योंकि आपका ऐसा मानना होता है कि आपकी सेहत के लिए बासी चावल नुकसानदेह हो सकते है।

बासी चावल में माइक्रो-न्यूट्रीएंट्स और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। अगर हम बासी चावल की बात करें तो आप भी इन्हें बेकार समझकर फेंक देते होंगे या गाय को खिला देते होंगे।
जबकि सच ये है कि बासी चावल में भारी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि बासी चावल खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।

कैंसर भागता है दूर
आप अगर लगातार बासी चावलों का सेवन करते है तो आपको बता दें कि इसके आपको कई फायदों के साथ जो सबसे बड़ा फायदा होता है वो है कैंसर होने की संभावना को कम करना है। आपको बता दें कि अगर आप बासी चावल खाते है तो आपको कैंसर जल्दी नहीं हो सकता है।

पाचन तंत्र सही रहता है
अगर आप बासी चावलों का सेवन करते है तो आपका पाचन तंत्र बिल्कुल ठीक रहता है। आपके घर अगर बासी चावल बच जाएं तो आपको फेंकना नहीं है। आपको इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होगी।

शरीर का तापमान
अगर आप बासी चावलों का सेवन करते है तो इसकी ठंडी तासीर की वजह से आपके शरीर का तापमान सही रहता है। आपको इसके लिए बासी चावल का सेवन दोपहर में करना चाहिए। ये आपके लिए काफी फायदेमंद होता है।

फाइबर
आपको बता दे कि चावल फाइबर का श्रोत होता है। चावल चाहे बासी हो या फिर ताजा हो, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स होते हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि फाइबर्स कब्ज, गैस, पेट दर्द और पेट से जुड़ी अन्य समस्याअें का सफाया करते हैं। इसलिए आपको बासी चावलों का सेवन जरूर करना है।

अल्सर की समस्या
अगर आपको अल्सर की समस्या रहती है तो आपको सुबह और शाम दोनो टाइम बासी चावलो का सेवन करना चाहिए। इनको खाने से आपके अल्सर की समस्या खत्म हो जाएगी। आपके लिए बासी चावल कई तरह से फायदा पहुंचाने वाले होते है।

एनर्जी मिलती है
आपको अगर चावल खाना अच्छा लगता है तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि चावल खाने का सही समय दोपहर को होता है। अगर आप दोपरहर में खाना खाते हो और आप उसके साथ चावल खाते है तो आपको ऐसे काफी मात्रा में एनर्जी मिलती है। ये आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पानी की मात्रा
चावल में पानी की काफी मात्रा होती है। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। चावल कई तरह से आपके शरीर को लाभ पहुंचाते है फिर चाहे वो ताजे हो या बासी।



Click it and Unblock the Notifications
