Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
जानिए, एक वयस्क को प्रतिदिन कितने आहार लेने चाहिए?
ब्रेकफास्ट बहुत आवश्यक होता है क्योंकि बहुत देर तक नींद के बाद आपका पेट खाली होता है और इसे खाने की आवश्यकता होती है।
आपके अनुसार एक वयस्क को स्वस्थ रहने और वज़न न बढ़ने के हिसाब से दिन में कितना आहार लेना चाहिए? केवल 3 या अधिक? आम तौर पर लोग आपको सलाह देते हैं कि बहुत अधिक खाने से केवल आपका वज़न बढ़ता है। सही है, परन्तु हम क्या खाते हैं और कब खाते हैं इस बात का निश्चित रूप से बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। बहुत अधिक भारी खाना खाना और फिर बहुत देर तक भूखे रहना, इससे आपको अधिक भूख लगती है और अधिक खाना खाने की इच्छा होती है। अत: उचित आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक है।
आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि ब्रेकफास्ट (सुबह का नाश्ता) न करने से वज़न कम होता है। परन्तु क्या कभी हमने ऐसा करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में सोचा है? ब्रेकफास्ट बहुत आवश्यक होता है क्योंकि बहुत देर तक नींद के बाद आपका पेट खाली होता है और इसे खाने की आवश्यकता होती है। ब्रेकफास्ट न करने से एसिडिटी, गैस्ट्रिक की समस्या और अनावश्यक वज़न बढ़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ब्रेकफास्ट से होने वाले फायदों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। कई मामलों में मोटापे का एक कारण यह भी होता है। यही कारण है कि आहार विशेषज्ञ पोषक और भारी ब्रेकफास्ट करने की सलाह देते हैं। 7-8 घंटे की नींद के बाद आपको विभिन्न गतिविधियों के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है जो खाद्य पदार्थों से ही मिलती है।
जैसा कि आम तौर पर कहा जाता है, "ब्रेकफास्ट राजा की तरह करें, दोपहर का भोजन राजकुमार की तरह और रात का खाना भिक्षुक की तरह।" प्रत्येक भोजन के दौरान भोजन की मात्रा को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है। अनेक अध्ययनों से यह राज़ पता चला है कि मोटापे को दूर करने के लिए रात में कम कैलोरी वाले भोजन का सेवन करें। परन्तु इसका यह अर्थ नहीं है कि केवल ब्रेकफास्ट करने से आपका वज़न कम होगा। इसका अर्थ यह है कि इससे मोटापे का खतरा कम हो जाता है।

प्रतिदिन कितने आहार लें:
यह आप पर निर्भर करता है कि आप 3 लार्ज मील लें या 6 स्मॉल मील अर्थात दिन में तीन बार भारी खाना या दिन में 6 बार थोडा थोडा खाना। आपके द्वारा प्रतिदिन सेवन की जाने वाली कैलोरीज़ की मात्रा महत्वपूर्ण होती है। यदि आप दिन में थोड़ी थोड़ी देर में 6-7 बार खाना खाना पसंद करते हैं तो वैसा करें। या यदि आपको इतनी बार खाने में असुविधा महसूस होती है या दिन में 6 बार थोडा थोडा खाने से आप असंतुष्ट या भूखा महसूस करते हैं तो दिन में तीन बड़े आहार लें।

वर्कआउट:
आप कितनी कैलोरीज़ का सेवन कर रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। अनावश्यक कैलोरीज़ को बर्न करने के लिए उचित वर्कआउट की आवश्यकता होती है। आप वर्कआउट करने के पहले और बाद में क्या खाते हैं उसका असर आपकी रिकवरी की प्रक्रिया और मांसपेशियों की बनावट, ताकत और प्रदर्शन में सुधार आदि पर पड़ता है। सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप प्रतिदिन कैलोरीज़, प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट का सेवन सही मात्रा में करें और इन पोषक तत्वों का स्त्रोत उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ हों। दिन भर में 6 बार थोडा थोडा स्वस्थ आहार लेते रहें। इससे आपकी चयापचय दर बढ़ती है, आपको भूख कम लगती है और ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहती है।

खाने के लिए आदर्श समय:
अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि ब्रेकफास्ट के लिए आदर्श समय सुबह 7-8 के बीच, दोपहर के खाने का समय 12 से 1 के बीच और रात के खाने का समय शाम 6:30 से 7:30 के बीच होता है। इसके बीच में आप कुछ हलके स्नैक्स ले सकते हैं। वे लोग जो अपना वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए बताये गए समय पर खाना खाना बहुत महत्वपूर्ण है।

पोषण संबंधी सलाह:
मिश्रित आहार लें जिसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व हों। भूख को दूर करने के लिए स्मोकिंग (धूम्रपान) या अल्कोहल (शराब) का सहारा न लें। बल्कि फल और सब्जियों का सेवन करें। यदि आपको मीठा पसंद है और आपको डाइबिटीज़ नहीं है तो आप कभी कभी चॉकलेट केक या आइसक्रीम भी खा सकते हैं। शुगर के कारण डाइबिटीज़ नहीं होता परन्तु इन चीज़ों से मिलने वाली अतिरिक्त कैलोरीज़ के कारण मोटापा बढ़ता है जिससे शुगर होने की संभावना होती है। इसके अलावा जब आप तनाव में होते हैं तो आपको मीठा अधिक खाने की इच्छा होती है क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में मूड को अच्छा करने वाले यौगिक पाए जाते हैं। ताज़े फल और सब्जियां मूल रूप में या सलाद के रूप में खाना फायदेमंद होता है। ऐसा मन जाता है कि फल को खाली पेट ही खाना चाहिए क्योंकि यदि इसे किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ खाया जाए तो यह पेट में सड़ने लगता है जिससे अपचन प्रभावित होता है। यह पूर्ण रूप से गलत है।

क्या प्रतिदिन के आहार में अल्कोहल को शामिल करना अच्छा है?
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि प्रतिदिन एक गिलास वाइन पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह गलत है। प्रतिदिन अल्कोहल का सेवन करने से आपका लिवर खराब हो सकता है। विशेष रूप से महिलाओं में, प्रतिदिन अल्कोहल का सेवन करने से उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना उन महिलाओं की तुलना में अधिक होती है जो अल्कोहल का बिलकुल भी सेवन नहीं करती। हालाँकि रेड वाइन अपवाद है क्योंकि इसमें पॉलिफेनोल्स होते हैं जो हृदय से संबंधित बीमारियों और कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं। पॉलिफेनोल्स डार्क चॉकलेट, चाय, अनार और ब्लूबेरी में पाए जाते हैं। आप सीमित मात्रा में दूध, अंडे, फिश और मांस का सेवन भी कर सकते हैं। किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक होती है। हम सभी सोचते हैं कि फिश में अच्छा फैट पाया जाता है परन्तु सच्चाई यह अहि कि फिश में अच्छा तथा बुरा दोनों तरह का फैट होता है। अत: इन पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।



Click it and Unblock the Notifications
