Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आखिर क्या राज है 'बाहुबली' प्रभास के फिटनेस का?
मूवी देखने से पहले जहां दर्शक यह जानने के लिए उतावले थे कि कट्प्पा ने बाहुबली को क्यो मारा, वहीं मूवी रिलीज होने के बाद दर्शक बाहुबली के आकर्षक काया और फिटनेस के बारे में जानना चाहते हैं।
जब से बाहुबली 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ हैं, तब से इस फैन्स के बीच इस मूवी को लेकर दिवानगी देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर लॉन्च से लेकर मूवी रिलीज होने तक चारों तरफ सिर्फ इसी मूवी की चर्चा है। लेकिन फिटनेस में रुचि रखने वाले लोग वे यह जानने के लिए उत्सुक नहीं है कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा बल्कि वे यह जानना चाहते हैं कि बाहुबली फेम प्रभास ने इतनी आकर्षक बॉडी कैसे बनाई? इसके लिए उन्होंने कौन कौनसी एक्सरसाइज की और क्या डाइट फॉलो किया।
हर फिटनेस कॉन्शियस पुरुष बाहुबली की तरह दिखना चाहता है! भव्य, मज़बूत, मांसपेशियों वाला, फिट, शक्तिशाली और आकर्षक! जी हां इन दिनो तेलुगू एक्टर प्रभास सबके लिए फिटनेस आइकन है।
इस भूमिका को निभाने के लिए प्रभास को 20 किलो वज़न बढ़ाने के लिए कहा गया। 20 किलो का वज़न बढ़ाना कोई आसान काम नहीं था। और इसके अलावा उसे फिल्म में दो अलग अलग भूमिकाएं निभानी थी। एक भूमिका में जहां उन्हें हठ्ठा कट्टा और भव्य दिखना था जबकि दूसरी भूमिका में उन्हें दुबला दिखना था। और वह इन दोनों भूमिकाओं के साथ उचित न्याय करने में सफल रहें।
लोगो कि मानें तो से प्रभास डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के पहलवानों से मिले और उनकी कसरत की दिनचर्या के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले उनकी ऊंचाई 6 फुट 2 इंच से अधिक और उसका वज़न लगभग 80 किलो था।
आइये जानते है कि उसने अपनी फिटनेस के लिए क्या प्रयास किये....

#1
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि पिछले कुछ सालों से वह प्रतिदिन कितने समय के लिए वर्कआउट करते है। लगभग 3-6 घंटे प्रतिदिन! कभी कभी वह दिन में 4-6 बार वर्कआउट करते थे! खैर, हम में से किसी को भी बाहुबली की भूमिका नहीं निभानी है तो अत: हमें इतनी मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है!

#2
सुबह के समय कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज़ जैसे दौड़ना, तैरना और साइकिल चलाना। शाम को हेवी वेट लिफ्टिंग (भार उठाना)।

#3
वह अपने आहार के प्रति बहुत सजग थे विशेष रूप से फिल्म में उसके द्वारा निभाई गयी शिवुदु की भूमिका के लिए। उस दौरान उसने कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं किया। जी हां, उन्होंने चावल नहीं खाए और वह दुबला और तराशा हुआ दिखने लगे। बाहुबली की भूमिका के लिए उसने ब्राउन राईस, ओट्स और पास्ता खाया; उस पूरी अवधि में उसने सफ़ेद चावलों का सेवन नहीं किया।

#4
नाश्ते में उसे एग व्हाइट के साथ प्रोटीन पाउडर दिया जाता था। वह पूरे दिन में 40 एग व्हाइट का सेवन करता थे। वह नाश्ते में 250 ग्राम चिकन और फल का सेवन करते थे।

#5
वह दिन में 6 बार अपनी बाकी की डाइट में सूखे मेवे जैसे बादाम, सब्जियां और फिश खाते थे। वह हर दो घंटे में खाना खाता थे।

#6
वह प्रतिदिन कुल 2000-4000 कैलोरीज़ का सेवन करते थे। यदि आप वेट लिफ्टिंग की एक्सरसाइज़ नहीं करते तो आपको प्रतिदिन 2500 से अधिक कैलोरीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

#7
ऐसा कुछ मालूम चला है कि इस आकर्षक काया के लिए विदेश से 1.5 करोड़ के जिम के उपकरण मंगवाए थे।
जो भी हो प्रभास ने इस रोल के लिए जितने प्रयास किए वो सब व्यर्थ नहीं गए। उनकी लगन और मेहनत को आज सभी जगह सराहा जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
