Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं उबले अंडे
अंडे खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। प्रोटीन से भरपूर अंडा आपको लंबे समय तक तृप्त रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं उबले अंडे खाकर भी आप कुछ हद तक अपना वजन कम कर सकते हैं?
कम कैलोरी
इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। एक उबले अंडे में केवल 70 कैलोरी होती है। अगर आप रोजाना 2 से 3 अंडे खाते हैं, तो आप केवल 200 कैओरी का ही सेवन करते हैं। कैलोरी कम खाना ही वजन कम करने के पहला कदम है।

प्रोटीन अधिक
अंडा प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। जोकि रोजाना की प्रोटीन की जरूरत को 12 फीसदी पूरी करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अंडा आपके लिए बेहतर विकल्प है।
कई अध्ययनों में इस बात का दावा किया गया है कि वजन घटाने के लिए हाई प्रोटीन आयर कम कार्बोहाइड्रेट डायट जरूरी है। एक दूसरे अध्ययन में बताया गया है कि हाई प्रोटीन डायट का वजन घटाने के मामले माँ बेहतर रिजल्ट देखा गया है।
आपको भूख नहीं लगने देता
अंडे में प्रोटीन के अलावा फाइबर और पानी होता है। इन चीजों को तृप्ति को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। अध्ययन भी इस बात का दावा करते हैं कि अंडा तृप्ति के लिए बेहतर नाश्ता है। इससे आपको नाश्ते की अन्य चीजों की तुलना में 50 फीसदी तृप्ति मिलती है। जाहिर है जब आपका पेट भरा रहेगा, तो आप उल्टीसीधी चीजें खाने से बच जाएंगे जिससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
मेटाबोलिज्म बढ़ाता है
अंडे चयापचय को बढ़ावा देते हैं। वजन घटाने के लिए कैलोरी को जलाने के लिए चयापचय दर या शरीर की क्षमता अधिक होनी चाहिए। इस बात दावा कई अध्ययन करते हैं कि प्रोटीन शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
