Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
सेक्स करने से बॉडी बिल्डिंग और स्टेमिना पर नहीं पड़ता है कोई फर्क
वास्तव में सेक्स और मांसपेशियों का बनना आपस में सकारात्मक तरीके से जुड़ा हुआ है। यह जानने के लिए किस प्रकार गठीला शरीर हमारी सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है, आइये इन तथ्यों को जानें-
जब भी बॉडी बिल्डिंग की बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले आकर्षक और गठीले बॉडी स्ट्रक्चर का विचार आता है। यदि हम सर्वे करके पुरुषों से पूछें कि वे वेट लिफ्टिंग या बॉडी बिल्डिंग क्यों करते हैं तो इसके निम्नलिखित संभावित उत्तर हो सकते हैं:
- शरीर के फैट को कम करने के लिए
- सिक्स पैक्स के लिए
- मांसपेशियों को बनाने के लिए
- कपड़ों में माचो दिखने के लिए
- लड़कियों को आकर्षित करने और अच्छे सेक्स के लिए
- वास्तविक जीवन में मज़बूत बनने के लिए
बॉडी बिल्डिंग या वेट ट्रेनिंग का एक उद्देश्य चाहे कुछ भी हो, सबके इस बारे में अपने निजी विचार होंगे। आकर्षक दिखना सबकी पहली प्राथमिकता होती है। हालांकि कई पीढ़ियों से यह गलत धारणा चली आ रही है कि यदि आप बॉडी बिल्डिंग या कुश्ती जैसे खेल खेलते हैं तो आपको सेक्स नहीं करना चाहिए।
इस कथन के समर्थन में कारण यह बताया जाता है कि जब आप इजैक्युलेट करते हैं तो आपकी ताकत कम हो जाती है। खैर, अगर आप ऐसा सोचते है तो सच में यह बहुत ही स्टूपिड सी सोच है।आज कई रिसर्च पेपर उपलब्ध हैं जिनमें बताया गया है कि सेक्स करने से आपकी ताकत कम नहीं होती और न ही मांसपेशियों की कोई हानि होती है।
सेक्स के तुरंत बाद केवल इतना होता है कि बहुत ही कम समय के लिए टी स्तर कम हो जाता है और थोड़ी देर बाद अपने आप ही बढ़ जाता है। वास्तव में सेक्स और मांसपेशियों का बनना आपस में सकारात्मक तरीके से जुड़ा हुआ है।
यह जानने के लिए किस प्रकार गठीला शरीर हमारी सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है, आइये इन तथ्यों को जानें-

सेक्स और प्राकृतिक तरीके से बॉडी बिल्डिंग
1. मांसपेशियों का बनना और हमारी कामेच्छा दोनों ही पुरुषों के सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन द्वारा निर्धारित होती है। अत: टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन जितना अधिक होगा, कामेच्छा उतनी ही अधिक होगी और आपकी मांसपेशियों भी उतनी अच्छी बनेगी।
2. वेट ट्रेनिंग से टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन बढ़ता है। दूसरी ओर ऐसा व्यक्ति जो यौन रूप से सक्रिय है उसके शरीर में पहले से ही टेस्टोस्टेरोन की पर्याप्त मात्रा होती है। परिणामस्वरूप आप यौन रूप से जितने सक्रिय होंगे, आपकी मांसपेशियां उतनी ही मज़बूत बनेंगी।

एक सर्वे में यह बात आई है सामने
एफएसएन स्पोर्ट साइंस ने यह देखने कि एक सर्वे किया कि वर्कआउट से पहले और बाद में सेक्स किस प्रकार प्रदर्शन को प्रभावित करता है। एक बॉक्सिंग चैम्पियंन पर यह सर्वे प्रायोगिक तौर पर करवाया गया। एक सप्ताह तक सेक्स न करने के लिए कहा गया। एक सप्ताह बाद उनके फिटनेस प्रदर्शन की जांच की गयी। उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर, पैरों की ताकत और पंचिंग पावर को रिकॉर्ड किया गया। बाद में उस खिलाड़ी को सेक्स करने की अनुमति दी गयी और सेक्स करने के बाद उन्हें पुन: प्रदर्शन करने के लिए कहा गया।

टेस्टोस्टेरोन का स्तर 20% बढ़ा
एफएसएन स्पोर्ट साइंस के विश्लेषण की रिपोर्ट के अनुसार उस खिलाड़ी का हृदय सेक्स के पहले और बाद में पूरी तरह स्वस्थ था। आश्चर्यजनक रूप से उसके पैरों की ताकत और पंचिंग की शक्ति में सुधार आ गया था और टेस्टोस्टेरोन का स्तर 20% तक बढ़ गया था। इस विषय में कुछ विशेषज्ञ दावा करते हैं कि वर्कआउट से पहले सेक्स करने से व्यक्ति अच्छा प्रदर्शन करता है और इसका ताकत या वृद्धि पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।



Click it and Unblock the Notifications