Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से होते हैं ये फायदे
शहद को हमारे देश में एक प्राकृतिक औषधि रूप में सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। हममें से ज्यादातर लोगों को सिर्फ इतना ही पता होता है कि सुबह सुबह केवल गरम पानी पीने से ही हमें फायदा होता है और बहुत से लोग इतना जानते हैं कि शहद का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा में निखार आता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर शहद को गरम पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाये तो इसकी पौष्टिकता काफी बढ़ जाती है। जी हाँ शहद और गरम पानी को मिलाकर पीने से हम दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं और हमारा स्वास्थय भी बिल्कुल ठीक रहता है।
अगर हम सारे डाइट एक्सपर्ट्स की बात करें तो उनका मानना है कि बाकी की खाने पीने की चीजों की तुलना में शहद ज्यादा प्रभावशाली है जिससे हमारे बाल और हमारी त्वचा हमेशा फिट रहते हैं और आप हमेशा युवा ही नजर आयेंगे।

शहद को ऐसे ही इस्तेमाल करने की बजाय आप गरम पानी के साथ इस्तेमाल करें जिससे आप ज्यादा से ज्यादा उसका लाभ ले सकेंगे।
हम आपको इस आर्टिकल में रोजाना सुबह सुबह शहद को गरम पानी के साथ इस्तेमाल करने के फायदे बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं

1: वजन कम होना :
शहद वाले पानी को पीने से आपका वजन कम होता है क्योंकि 100 ग्राम शहद में 305 कैलोरी होती है जिससे आपको लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता और आपकी चर्बी कम होती है।

2: हाजमा ठीक रहता है :
शहद हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे हमें पेट सम्बन्धी समस्या नहीं होती।

3: प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना :
शहद में ढेर सारे एंजाइम, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। यह हानिकारक बैक्टीरिया से हमारे बॉडी सिस्टम को बचाता है और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढाता है। एक अच्छा एंटीआक्सीडेंट होने के कारण यह हमारी त्वचा को हमेशा तरोताजा रखता है जिससे उसमें निखार आता है।

4: एलर्जी से बचाव :
शहद और गरम पानी का इस्तेमाल करने से आपके शरीर के किसी भी भाग में जीवाणु एकत्र नहीं हो पाते जिससे आपको एलर्जी सम्बन्धी दिक्कत नहीं होती है।

5: तुरंत ऊर्जा मिलना :
रोजाना शहद और गरम पानी का सेवन करने से आपको स्फूर्ति मिलती है जिससे आप दिनभर अपने आप को तरोताजा और फिट महसूस करते हैं।

6: कफ में आराम मिलना :
गरम पानी और शहद से आपको कफ और गले में होने वाली जलन से आराम मिलता है। अगर आप रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो धीरे धीरे यह समस्या कम होती चली जायेगी।

7: ह्रदय को स्वस्थ रखना :
शहद वाले पानी को पीने से आपका कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम रहता है और आपको ह्रदय संबधी बीमारियाँ नहीं होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
