Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
लीवर को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं तो इन 8 चीजों को ज़रूर खाएं
फेफड़े और लीवर मानव शरीर के दो सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और हम सबको इन अंगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आपके खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से इन अंगों को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसके लिए ज़रूरी है कि आप ऐसी चीजों का ज्यादा सेवन करें जो इन अंगों की कार्यक्षमता को अधिक से अधिक बढ़ाएं।
लीवर का प्रमुख काम है हमारे शरीर से हानिकारक टोक्सिन को बाहर निकलना और अगर ये अपना काम ठीक से ना कर पाए तो इससे शरीर में टोक्सिन बढ़ जाते हैं। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में भी बदलाव लाने होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ खाने पीने की चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से लीवर स्वस्थ रहता है।

लहसुन
लहसुन में सल्फर, एलिसिलिन और सेलेनियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से लीवर एंजाइम और अच्छे तरीके से काम करने लगते हैं और टोक्सिन को और असरदार तरीके से शरीर से बाहर निकाल देते हैं। लहसुन आपकी इम्युनिटी पॉवर को मजबूत करता है।

ओलिव ऑयल
खाना बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करें। यह आपको अनावश्यक चीजें खाने से रोकता है टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे लीवर पर अतिरिक्त काम का बोझ कम होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैट से लीवर के रोगों का खतरा भी कम होता है।

पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां लीवर के लिए हेल्दी होती हैं। आपको अपनी डायट में पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकोली जैसी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। इनमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है जिससे टोक्सिन तेजी से बाहर निकलते हैं।

ग्रीन टी
लीवर को हल्दी रखने के लिए रोजाना सुबह लेमन जूस या ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोलीफेनोल लीवर को इन्फ्लामेशन से बचाते हैं और नींबू में मौजूद विटामिन सी बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में सहायक है। इसलिए इनका नियमित सेवन करें।

मौसमी
मौसमी के फल में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा बहुत होती है जो लीवर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ग्लुटाथियोन की मात्रा 70 एमजी से ज्यादा होती है जो लीवर एंजाइम को बढ़ने में मदद करता है। इसलिए रोजाना एक मौसमी का सेवन ज़रूर करें।

अखरोट
अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट और हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है जो फैट को लीवर के आस पास इकठ्ठा होने से रोकते हैं। इसके सेवन से लीवर कोशिकाएं भी मजबूत होती हैं।

सेब
ऐसा कहा जाता है कि रोजाना एक सेब का सेवन आपको ज़िन्दगी भर बीमारी से दूर रखता है। यह बात पूरी तरह सच है। सेब में मौजूद पेक्टिन, विटामिन और फ्लावोनोइड लीवर को डेटोक्स करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद फ्लावोनोइड श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कम से कम एक सेब ज़रूर खाएं।

हल्दी
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में मददगार हैं। यह अधिक फैट और ज्यादा शराब पीने से होने वाले प्रभाव से भी लीवर का रक्षा करती है।



Click it and Unblock the Notifications