Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
साइटिका पेन से जल्द छुटकारा दिलाए लहसुन का दूध
इस उपचार से सियाटिक नसों में आई हुई सूजन और दर्द कम होगी और आराम मिलेगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके गुणों के बारे में बताएंगे और सिखाएंगे कि आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।
साइटिका एक ऐसा दर्द है जो अधिकांश लोंगो को हो जाता है। इसमें कमर से ले कर पैर की नसों तक दर्द होता है, जिसे सियाटिक नर्व कहते हैं। कभी कभी तो यह दर्द पैरों तक चला जाता है। साइटिका का दर्द किसी को भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें - साइटिका का प्राकृतिक उपचार
अच्छी बात तो यह है कि इस बीमारी का एक घरेलू उपचार उपलब्ध है, जिसकी रेसिपी काफी पुरानी है। साइटिका के दर्द को दूर करने के लिये लहसुन का दूध एक आम उपचार माना गया है।

इस उपचार से सियाटिक नसों में आई हुई सूजन और दर्द कम होगी और आराम मिलेगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके गुणों के बारे में बताएंगे और सिखाएंगे कि आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - क्या है साइटिका और उसका इलाज
साइटिका के दर्द को दूर करने के लिये गार्लिक मिल्क पीने का फायदा
- लहसुन का दूध एक प्राकृतिक पेय है, जो कई सालों से आंत के परजीवी को मारने तथा वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने के लिये इस्तेमाल किया जाता था।
- यह पेय नसों के दर्द में भी आराम दिलाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
- गार्लिक के दूध में जरुरी पोषण जैसे, विटामिन (A, B1 और C) मिनरल, पॉलीसैक्राइड्स, प्रोटाीन, फ्लेवोनॉइड्स और एंजाइम्स होते हैं।
- इन फायदों से शरीर में बैक्टीरिया दृारा हुए असंतुलन से जो सूजन आई हुई होती है, उसका उपचार किया जाता है।
यह भी पढ़ें - 7 दिनों तक खाइये कच्ची लहसुन और शहद, होंगे ये गजब के फायदे

आइये जानते हैं लहसुन का दूध तैयार कैसे किया जाता है :
लहसुन की बड़ी बड़ी कलियां लें और उसे या तो पीस लें या फिर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर उसे एक गिलास दूध में उबाल लें। इससे लहसुन का अर्क दूध में मिल जाएगा। आप चाहें तो दूध में थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं, लेकिन इससे दूध का स्वाद नहीं बदलेगा।

काफी सारे लोग गाय के दूध का इस्तमाल करते हैं। अगर आप को दूध पीने से गैस बनती है या अन्य तकलीफ होती है, तो आप चावल, बादाम या सोया मिल्क का भी प्रयोग कर सकते हैं।
सामग्री-
- 5 लहसुन की कलियां
- 1 कप (250 ml) दूध
- 2 चम्मच (50 g) शहद

बनाने की विधि -
- सबसे पहले लहसुन को छील कर पीस लें या फिर बारीक काट लें। फिर दूध में लहसुन मिलाएं और 15 मिनट तक पकाएं।
- यदि आप लहसुन को उबालना नहीं चाहते तो, दूध गरम कर के उसमें पिसी लहसुन को मिला दें और 2 घंटे के लिये उसी में रहने दें।
- इससे लहसुन अपना अर्क दूध में छोड देगा।
कैसे पियें-
साइटिका के दर्द से तुरंत राहत चाहिये तो इसे रोज़ एक कप (250 एम एल ) पियें। अगर यह आपके लिये बहुत ज्यादा हेा तो, पेय को बांट लें और थोड़ी थोड़ी देर पर पियें। इसे तब तक पियें जब तक कि दर्द से राहत ना मिल जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
