Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
7 दिनों तक खाइये कच्ची लहसुन और शहद, होंगे ये गजब के फायदे

लहसुन और शहद एक बहुत ही पुरानी दवा है, जिसे बडे़ बडे़ रोगों को दूर करने के लिये खाया जाता था। अगर आप हर वक्त बीमार रहते हैं और थकान की वजह से आपका मन किसी काम में नहीं लगता तो, इसका साफ मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया है।

अगर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है तो इंसान को सौ तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि लहसुन और शहद को एक साथ मिला कर खाने से ये एंटीबायोटिक का काम करते हैं। यह एक प्रकार का सूपर फूड है।
हमेशा कच्चे और शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसे खाने से वजन भी कम होता है। अब आइये जानते हैं कच्ची लहसुन और शुद्ध शहद खाने के लाभ-

इम्यूनिटी बढ़ाए
लहसुन और शहद के मेल से इस घोल की शक्ति बढ जाती है और फिर यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर देता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और उसे कोई बीमारी नहीं होती।

दिल की सुरक्षा करे
इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

गले की खराश दूर करे
इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

डयरिया से बचाए
अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं । इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

सर्दी-जुखाम से राहत दिलाए
इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

फंगल इंफेक्शन से बचाए
फंगल इंफेक्शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्टीरिया को खतम कर के शरीर को बचाता है।

डीटॉक्स
यह एक प्राकृतिक डीटॉक्स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

हाई बीपी का इलाज करे
लहसुन खाने से खून की नसें फैलती हैं और उसमें से रक्त का प्रवाह तेज होता है। जिन लोंगो को हाई बीपी रहता है, उन्हें रोजाना खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करना ही चाहिये।

गठिया के दर्द से छुटकारा दिलाए
लहसुन के एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से यह गठिया की वजह से होने वाले सूजन से भी राहत दिलाता है। दर्द से राहत पाने के लिये खाली पेट लहसुन और शहद खाएं।

कैसे करें सेवन
इसे बानने के लिये 2-3 बड़ी लहसुन की कली को हल्का सा दबा कर कूट लीजिये और फिर उसमें शुद्ध कच्ची शहद मिलाइये। इसे कुछ देर के लिये ऐसे ही रहने दीजिये, जिससे लहसुन में पूरा शहद समा
जाए। फिर इसे सुबह खाली पेट 7 दिनों तक खाइये और फिर देखिये कमाल।



Click it and Unblock the Notifications
