Latest Updates
-
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट
मखाने खाने से मिलते हैं इतने फायदे कि दवाइयां भी हो जाएं इसके सामने फेल

मखाने कमल के बीजों की लाही है। मखाना को देवताओं का भोजन कहा गया है। पूजा एवं हवन में भी यह काम आता है। इसे आर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं। क्योंकि यह बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशी के उपयोग के उगाया जाता है। लोग मखाने को खीर के रूप में या फिर नमक में भून कर भी खाते हैं। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर एक जलीय उत्पाद है। मखाना स्वास्थ्य के लिये भी काफी फायदेमंद है। मखाने के बीज किडनी और हृदय के लिये लाभप्रद हैं।

मखाने के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। यह शीघ्रपतन से बचाता है, वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है जिससे कामेच्छा बढ़ जाती है।
इसके अलावा मखानों का नियमित सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और हमारा शरीर सेहतमंद रहता है। मखाने में मौजूद प्रोटीन के कारण यह मसल्स बनाने और फिट रखने में मदद करता है।

1. इसे खाने से पेट भरता है जल्दी
मखाने में कैलोरी, वसा और सोडियम कम होती है इसीलिए इसे किसी भी वक़्त खाया जा सकता है। यही नहीं इसे खाने से पेट भी जल्दी भरता है। जिससे भूख कम लगती है।

2 . ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले जरुर खाएं
इसमें कम सोडियम होता है लेकिन पोटेशियम और मैग्नीशियम इसमें अच्छी मात्रा में पाया जाता है। तो जिन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत है वे मखाना खा सकते हैं।

3. हड्डी और दांत के लिए फायदेमंद
इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो आपकी हड्डी और दांत के लिए फायदेमंद है।

4. डायबिटीज
डायबिटीज चयापचय की बीमारी है, जो हाई ब्लड शुगर लेवल से होता है। इससे इंसुलिन हार्मोंन का स्राव करने वाले अग्न्याशय के कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। लेकिन मखाने मीठा और खट्टा बीज होता है। और इसके बीज में स्टार्च और प्रोटीन होने के कारण यह डायबिटीज के लिए बहुत अच्छा होता है।

5. किडनी की बीमारी से बचाए
मखाने में एस्ट्रिंजेंट होता है जो किडनी की बीमारी से बचता है।

6. वजन कम करने के लिये अच्छा
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मखाना किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें वसा नहीं होती है साथ ही इसे खाने से पेट भी भर जाता है। तो भूख भी कम लगती है।

7. दस्त से बचाए
मखाना एक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा आसानी से पच जाता है। मखानों को देसी घी में भूनकर खाने से दस्त जैसे रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

8. चेहरा बनाए खूबसूरत
मखाना एंटी-एजिंग के साथ एंटी-आक्सीडेट से भी भरपूर होता हैं जो उम्र को रोकने में सहायता करता है। जिस वजह से आप लंबे समय तक जवां बने रहते हो। झुर्रियां और बालों का सफेद होना भी मखाने से कम हो जाते हैं।

9. कामोत्तेजक भी है
मखाने में जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, फैट, मिनरल और फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व होते हैं वे कामोत्तेजक को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही शुक्राणुओं के क्वालिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ उसकी संख्या को भी बढ़ाने में सहायता करते हैं।

10. गर्भवती महिलाओं के लिये अच्छा
प्रेगनेंट महिलाओं और प्रेगनेंसी के बाद कमजोरी महसूस करने वाली महिलाओं को मखाना खाना चाहिये।

11. शरीर की कमजोरी दूर करे
रात को दूध में मखाने डालकर खाने से आपको अच्छी नींद आती है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है साथ ही तनाव को भी खत्म कर देता है।

12. कॉफी की लत छुड़ाए
अगर आपको कॉफी पीने की लत लगी हुई है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो मखाना खाएं।

बनाने की विधि
- मखानो में कोई स्वाद नहीं होता है इसीलिए आप इसे बनाते वक़्त इसमें नमक डाल सकते हैं।
- आप इसे हल्की आंच पर घी के साथ भून कर नमक डाल कर खा सकते।
- इसके आलावा आप इसमें दालचीनी या ओरेगानो भी डाल बना सकते हैं।
- यही नहीं इसकी आप मिठाई भी बना सकते हैं जैसे खीर।



Click it and Unblock the Notifications