Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अपनी लम्बाई नेचुरल तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो इन टिप्स को आजमायें
अधिकतर लोग अपनी लम्बाई को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं और हमेशा उसे बढाने के लिए नयी तरकीबें खोजते रहते हैं। आपको बता दें की लम्बाई बढ़ने की कोई ख़ास उम्र नहीं होती है लेकिन किशोरावस्था में शरीर की लम्बाई सबसे ज्यादा बढ़ती है। कई माता पिता अपने बच्चों की लम्बाई बढाने के लिए उन्हें तरह-तरह के मिल्क सप्लीमेंट और दवाइयां देते हैं।
लम्बाई बढ़ाने के लिए ज़रूरी नहीं की आप इन चीजों का सेवन करें बल्कि आप कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर भी लंबाई बढ़ा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको लम्बाई बढ़ाने के कुछ ख़ास नेचुरल टिप्स बता रहे हैं।

हेल्दी नाश्ता करें
अगर आप नाश्ते में हेल्दी चीजें नहीं खाते हैं तो छोटी हाइट होने का यह भी एक कारण हो सकता है। इसलिए हेल्दी चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में नाश्ते में शामिल करें। इन चीजों को खाने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है और यह लम्बाई बढ़ने में मदद करता है।

शराब सिगरेट का सेवन ना करें
छोटी उम्र में शराब और सिगरेट जैसी चीजें पीने से भी आपकी लम्बाई प्रभावित हो सकती है। ये पोषक तत्वों को अवशोषित करने की प्रक्रिया पर भी बुरा असर डालती है और इस वजह से आप जो भी खाते हैं उसका फायदा आपको नहीं मिल पाता है। इसलिए शराब और सिगरेट का सेवन पूरी तरह बंद कर दें।

भरपूर सोयें
शरीर को बढ़ने में मदद करने वाले हार्मोन का स्त्राव तभी होता है जब आप सो रहे होते हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप भरपूर मात्रा में सोयें जिससे शरीर को नेचुरल ग्रोथ मिल सके। रोजाना करीब 8 घंटे सोना अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त माना जाता है।

अच्छी डाइट
हेल्दी डाइट से मतलब होता है कि आप अपनी डाइट में मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहायड्रेट और एसेंशियल फैट्स स भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा दें। इसके अलावा आप डेरी आइटम का भी सेवन करें।

शारीरिक बनावट
आप किस तरह उठते बैठते हैं इसका भी आसार आपकी लम्बाई पर पड़ता है। सही बॉडी पोश्चर से आपकी लम्बाई 6 इंच तक बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा सीधा बैठे और झुक कर ज्यादा देर तक काम ना करें।



Click it and Unblock the Notifications











