Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
वजन घटाना है तो नाश्ते में खाएं गुजराती ढोकला
गुजराती थेपला हो या खमण ढोकला, नाश्तें में गुजराती डिशेज खाने में लगती है तो बहुत टेस्टी। लेकिन अगर कोई आपसे कहें कि नाश्ते में खमण ढोकला खाने से वजन कम होता है तो! सरप्राइज हो गए ना भला खमण ढोकला खाने से कैसे वजन कम हो सकता है।
दरअसल आपको बता दें कि ढोकले में फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। ढोकले को बनाने की विधि और उसमें शामिल किए जाने वाले सामग्रियों की वजह से ये सेहत के लिए बैलेंस डाइट ब्रेकफास्ट है। आप भी इसे अपने नाश्ते में जोड़कर देखिए।

फाइबर होता है भरपूर मात्रा में
ढोकला खाने से से हमारे शरीर में नए सेल्स बनते हैं। क्योंकि ढोकला ज्यादातर बेसन से बनता है। इसलिए इसमें काफी मात्रा में फाइबर और आयरन होता है।

100 ग्राम ढोकला में होती है 160 कैलोरी
ढोकले को स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है।आपको बता दें कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है।

खमीरी भोजन
इसके अलावा ढ़ोकला को खमीरी भोजन भी कहा जाता है। जैसे इडली और डोसा को। इनके लिए आटा पहले ही भीगा कर छोड़ दिया जाता है जिससे कि उसमें खमीर पैदा हो सके। ऐसे खमीर वाले भोजन मोटापा कम करने में मदद करता है।

क्यों हेल्दी है ढोकला
ढोकले का नाश्ते में सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि ये बहुत लाइट और हेल्दी फूड की लिस्ट में आता है। साथ ही सुबह ब्रेकफास्ट हमें कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। हेल्दी और टेस्ट के लिहाज से ढोकला सबसे अच्छा विकल्प है। गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है।

डायबिटिज मरीजों के लिए भी बेहतर
आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है।

ऐसे बनाएं खमण ढोकला
स्पंजी खमन ढोकला बनाने के लिए पहले इन सारे सामग्री को ले आएं।
बेसन - 100 ग्राम
नमक - 1 छोटा चम्मच
तेल - 2 छोटे चम्मच
चीनी - 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 / 3 छोटा चम्मच
पानी - 3 / 4 कप
तड़के के लिए
तेल- 2 छोटे चम्मच
राई - 1 / 2 छोटे चम्मच
करी पत्ता - 10 - 12
चीनी - 2 छोटे चम्मच
हरी मिर्च - 4 - 5 (2 भागों में कटी हुई )
नारियल
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून

खमण ढोकले की विधि
- खमन ढोकला बनाने के लिए बेसन में चीनी, आधा कप पानी डालकर घोल बना लें।
- इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद ढोकला स्टेंड में पानी गर्म करिए और पेस्ट डालने वाले बर्तन में तेल लगाएं।
- बेसन के घोल में नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिलाएं और इसके बाद बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से फेंटे। अब स्टेंड के बर्तन में ढोकला का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर अच्छे से पका लीजिए।
- ढोकला अच्छे से पक जाए तो इसे निकाल लें। इसके बाद तड़का लगाने के लिए पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें राई डालें।
- इसके बाद इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च को डालकर हल्का सा भून लें।
- भूनने के बाद इसमें 2 चम्मच पानी और चीनी डाल लें और पकने दें।



Click it and Unblock the Notifications
