Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
हेल्दी समझी जाने वाली इन 10 चीजों को बार बार खाना हो सकता है नुकसानदायक
अक्सर हम लोगों को लगता है कि हेल्दी खाद्य पदार्थ हमेशा ही हमारे स्वास्थय के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है क्योंकि कभी कभी जिन चीजों को हम समझते हैं कि ये हेल्दी हैं दरअसल वो ज्यादा खाने से खतरनाक भी हो जाते हैं।
बाज़ार में ऐसी बहुत सी चीजें मिलती हैं जिनके लेबल पर लिख होता है कि यह शुगर फ्री है या नेचुरल है या फिर ऑर्गेनिक है, लेकिन ये लिखे होने का ये मतलब नहीं कि वो सारे ही प्रोडक्ट अच्छे और हेल्दी ही हों। सेहत को फिट रखने के लिए खाएं 15 फैटी एसिड फूड्स
इन चीजों का ज्यादा मात्रा में खा लेना हमारे स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इस चीज को और अधिक आसान बनाने के लिए हम यहां कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है।

1. स्मोक्ड सालमन:

2. कोम्बुचा:
यह एक तरह का मंचूरियन मशरूम होता है जोकि एसिडिक प्रवृत्ति का होता है जिसको खाने से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह आपके दांतों के लिए भी नुकसानदायक होता है क्योंकि इसको खाने की वजह से आपके दांतों में कैविटी हो सकती है।

3. टूना मछली :
यह एक प्रकार की मछली होती है जिसे स्वास्थ्यवर्धक फ़ूड माना जाता है, लेकिन इसके शरीर में बहुत ज्यादा मरकरी होता है इसलिए इसे रोज नहीं खाना चाहिए। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके आँखों की रोशनी भी जा सकती है और आपकी मांसपेशियाँ भी कमजोर हो सकती हैं।

4. नारियल तेल:
नारियल तेल एक सेचुरेटेड फैट होता है जिसमें मीडियम चेन ट्राईग्लिसराइड पाया जाता है जो कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है। एक चम्मच नारियल तेल में 121 कैलोरी होती है लेकिन आप इसे रोजाना इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

5. केन वाला सूप:
बाजार में केन में मिलने वाले सूप में बहुत ज्यादा सोडियम होता है जो आपके शरीर की आवश्यकता से कहीं ज्यादा होता है क्योंकि आपके शरीर को एक दिन में सिर्फ 2300 मिलीग्राम सोडियम की ही जरुरत होती है। अगर आप बिना सूप के नहीं रह सकते है तो कम सोडियम वाला सूप इस्तेमाल करें। लेकिन आप इसका रोजाना इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

6. भुना हुआ मांस:
अगर आप बीफ, मछली या मुर्गे के मांस को ज्यादा तापमान पर पकाकर खाते हैं तो इसमें हेट्रोसाइक्लिक ऐमिन्स होने की वजह से आपको कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

7. फ्रूट जूस:
कभी कभी बाज़ार में मिलने वाला फ्रूट जूस भी सोडा की ही तरह आपके लिए खराब हो सकता है क्योंकि इसमें 45.5 ग्राम फ्रक्टोज होता है जबकि सोडा में 50 ग्राम फ्रक्टोज होता है जोकि फ्रूट जूस के लगभग बराबर है और आपके लिए हानिकारक भी।

8. नकली मक्खन:
इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में ट्रांस फैट पाया जाता है और अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

9. वेजिटेबल ऑयल:
वेजिटेबल ऑयल स्वास्थय के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो आपको कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं।

10. विदेशी कॉफ़ी:
अक्सर आप लोग रेस्तरां में ऐसी ही कॉफ़ी आर्डर करते हैं लेकिन आप शायद यह नहीं जानते है कि इसमें बहुत अधिक मात्रा में शुगर होता है जो आपके लिवर को डैमेज कर सकता है।
इसलिए आपको हमारी सलाह है कि आप कोई भी ऐसी चीज जो भले ही हेल्दी क्यों ना हो, उसे ज्यादा मात्रा में ना खाएं ताकि आप ढेर सारी होने वाली बीमारियों से बच सकें।



Click it and Unblock the Notifications
