Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
अंडो को फ्रिज में रखना होगी बड़ी गलती, जानिये क्यों
हम में से बहुत से लोग हैं जो अंडो को फ्रिज में रखते हैं जिससे वे ज्यादा दिनों तक चलें। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज में अंडा स्टोर करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
हम में से बहुत से लोग हैं जो अंडो को फ्रिज में रखते हैं जिससे वे ज्यादा दिनों तक चलें। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज में अंडा स्टोर करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
हाल में ही एक अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि अंडों को फ्रिज में रखना सुरक्षित नहीं है। वैसे माना जाता है कि फ्रिज में रखे अंडे, बाहर रखे अंडों की तुलना में ज्यादा वक्त तक ताजा बने रहते हैं और फ्रेश होने के कारण इनका स्वाद भी बना रहता है।

लेनिक अंडो को फ्रिज में रखने से इनका पोषण में कमी तो आ ही जाती है, साथ में यह टॉक्सिक भी हो जाते हैं। एक रिसर्च के तहत यह पता लगाया गया है कि यदि अंडो को लंबे समय तक कम तापमान पर रखा जाए, तो उनका पोषण कम हो जाता है। कमरे के तापमान पर रखे अंडे, फ्रिज में रखे अंडों की तुलना में कहीं अधिक सेहतमंद होते हैं।

कम तापमान पर रखे गए अंडो में से कुछ खनिज और आवश्यक एंजाइम्स अपनी क्षमता को खो बैठते हैं। अच्छा होगा कि आप भी संभल जाएं और घर पर जब भी अंडे लाएं तो उन्हें फ्रिज में ना रखें और कुछ ही दिनों में खा कर खतम कर दें।

यूरोपीय अंडा विपणन नियमों के अनुसार, अंडों को फ्रिज में रखने की व बाद में उन्हें रूम टेंपरेचर पर रखने की प्रक्रिया कंडेनसेशन का कारण बन सकती है। कंडेनसेशन अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति को बढा सकता है। अतः यह बैक्टीरिया अंडे के भीतर भी प्रवेश कर सकता है। ऐसे अंडों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications