Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
हर किसी की डाइट में जरुर होना चाहिये ये इंडियन फूड
क्या आपने कभी महसूस किया है कि भारत में कई ऐसे फूड है जो शरीर को सुपर फूड के मुकाबले ही हेल्दी और स्ट्रांग बनाते हैं।
यूरोपियन देशों में सुपरफूड का दर्जा उन फूड्स को मिलता है जो कच्ची यानि बिना पकी हुई होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि भारत में कई ऐसे फूड है जो शरीर को सुपर फूड के मुकाबले ही हेल्दी और स्ट्रांग बनाते हैं।
अगर आप ऐसे सुपर फूड के बारे में जानना चाहते हैं जो भारतीय व्यंजनों का एक हिस्सा हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ें:

1. उरद की दाल
साउथ इंडियन डिशेज में आपको उरद की दाल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता दिखेगा। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पौटेशियम बहुतायत में होता है।

2. रोटी
नार्थ इंडिया में रोटी हर दिन के मील में अवश्य शामिल होता है। आप चाहें तो मल्टी ग्रेन आटा भी रेडी करके उसकी रोटी खा सकते हैं। रोटी के सेवन से शरीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पहुँचता है। साथ ही रोटी के सेवन से शरीर में कार्बोहाईड्रेट पहुँचता है जिससे बॉडी को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।

3. आवंला
आवंला में विटामिन सी काफी ज्यादा होता है। इसमें फ्री रेडिकल फाईटिंग एंटीऑक्सीडेंट भी काफी ज्यादा होता है। जिससे कफ़, खासी, आंखों की रोशनी में आदि सम्बंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4. दही
कई अध्ययनों से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि दही के सेवन से शरीर स्वस्थ बना रहता है और इसमें निम्न कैलोरी होती है जिससे शरीर में फैट भी नहीं बढ़ता है। दही में कैल्शियम भी काफी पर्याप्त मात्रा में होता है।

5. रागी
यूँ तो रागी का स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है लेकिन अगर आप इसे सही से कुक करें और इसका सेवन करें तो आपके शरीर में कभी भी कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी की कमी नहीं होगी।

6. पनीर
पनीर को नॉन वेज़ का वैकल्पिक रूप कहा जा सकता है क्योंकि इसके गुण काफी ज्यादा होते हैं जो शरीर को भरपूर फायदे पहुँचाता है। पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। घर पर बने पनीर का सेवन, रेस्टोरेंट में मिलने वाले पनीर से ज्यादा फायदा करता है।

7. हल्दी
हर भारतीय व्यंजन में हल्दी का इस्तेमाल होता है जो कि बहुत सारे औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ये शरीर की विषाक्तता को दूर कर देती है और उसे पूरी तरह से डिटॉक्सीफाई कर देती है। इसमें एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं जिसके बारे में हम सभी जानते हैं। साथ ही इसके सेवन से पेट भी सही रहता है।

8. घी
घी किसी सुपर फूड से कम नहीं है इसमें कई सारे स्वास्थ्य गुण होते हैं। साथ ही इसमें कार्बोहाईड्रेट, सोडियम, सुगर, फाइबर और प्रोटीन नहीं होता है। अगर आप इसे हर दिन खाते हैं तो ब्रेन की फंक्शनिंग बहुत शॉर्प हो जाती है। साथ ही इसकी संतुलित मात्रा लेने से ये पच भी अच्छे से जाता है।

9. कटहल
कटहल के बारे में कई जर्नल छप चुके हैं। इसमें उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ये एक मौसम फल होता है जिसे नार्थ इंडिया में कच्चा यानि सब्जी के रूप में खाते हैं और साउथ इंडिया में फल व डेजर्ट के रूप में खाते हैं। इसके सेवन से कोलन कैंसर नहीं होता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
