Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
क्या आपको स्वीटकॉर्न खाना पसंद है तो आइए जानते है इसके 8 चमत्कारी फायदें
कुछ लोगों के दिल में डर है कि कहीं कॉर्न के कुछ साइड इफेक्ट्स तो नहीं है। मसलन नमक की कई स्वास्थ्य फायदे हैं लेकिन अधिक मात्रा में नमक खाना नुकसानदायक होता है।
मूवी देखते हुए कॉर्न खाना भला किसे पसंद नहीं है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्वीट कॉर्न खाने या सूप के कप में एक्स्ट्रा कॉर्न डालकर खाने में मजा आता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉर्न स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है या नहीं? नियमित रूप से खाई जाने वाली चिप्स, सूप और सलाद आदि बहुत सी चीजें कॉर्न से बनती हैं। लेकिन कुछ लोगों के दिल में डर है कि कहीं कॉर्न के कुछ साइड इफेक्ट्स तो नहीं है। मसलन नमक की कई स्वास्थ्य फायदे हैं लेकिन अधिक मात्रा में नमक खाना नुकसानदायक होता है।
हालांकि इंटरनेट पर मौजूद कुछ आर्टिकल्स में कॉर्न को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। आपने भी कई बार सुना होगा कि स्नैक्स के रूप में कॉर्न के हानिकारक प्रभाव हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई कॉर्न एक अन्हेल्दी चीज है? सबसे पहली बात कि इंटरनेट पर जो जानकारी है, वो सच ही हो, ऐसा नहीं हो सकता है। हेल्थ के मामले में आपको अक्सर विश्वसनीय स्रोतों पर विश्वास करना चाहिए। वास्तव में कॉर्न के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। चलिए जानते हैं कॉर्न खाने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

दिल के स्वास्थ्य में सुधार
कॉर्न को पकाने से इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है. आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट्स आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं।

दृष्टि में सुधार
कॉर्न खासकर स्वीट कॉर्न में ल्युटेन पाया जाता है जिस वजह से इसमें ऑप्टिक नर्वस को मजबूत करने और आपकी दृष्टि में सुधार करने की क्षमता होती है।

एनर्जी लेवल बढ़ाता है
कॉर्न में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो आपका वजन नहीं बढ़ने देते हैं लेकिन आपका एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं।

कब्ज से राहत दिलाता है
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जिस वजह से यह स्टूल को सॉफ्ट करने और बाउल मूवमेंट में सुधार कर आपको कब्ज जैसी समस्या से बचाता है।

एंटी-कैंसर गुण होते हैं
कई अध्ययनों से पता चलता है कि कॉर्न में फाइटोन्यूट्रीएंट्स तत्व होते हैं जिनमें मानव शरीर में मौजूद कैंसर वाली सेल्स से लड़ने की क्षमता होती है।

वजन कम करने में सहायक
कॉर्न में बहुत कम मात्रा में कैलोरी और सूक्रोज तत्व होते हैं। इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

पेट के बैक्टीरिया के लिए स्वस्थ
कॉर्न में आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया के उत्पादन में सुधार करने की क्षमता है, इस प्रकार आपका पाचन स्वस्थ रहता है।

ग्लूटेन फ्री
कॉर्न एक ग्लूटेन-फ्री चीज है. कई लोग ग्लूटेन इनटॉलेरेंस से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों के लिए कॉर्न एक बेहतर चीज है।



Click it and Unblock the Notifications
