Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सावधान! सावधान! फ्रेंच फ्राइज खाने से बहुत जल्द हो सकती है आपकी मौत
शोध के मुताबिक, एक हफ्ते में दो बार से ज्यादा तले हुए आलू या फ्रेंच फ्राइज खाने से जान का खतरा दोगुना हो जाता है।
मैक डोनाल्ड के बर्गर बिना फ्रेंच फ्राइज के अधूरा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने से आपकी जान भी जा सकती है। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक नए शोध में यह बात सामने आई है।
शोध के मुताबिक, एक हफ्ते में दो बार से ज्यादा तले हुए आलू या फ्रेंच फ्राइज खाने से जान का खतरा दोगुना हो जाता है। इसलिए अगर आप भी तले हुए आलू के चिप्स या फ्रेंच फ्राइज खाने के शौकीन हैं तो आपको जरा सावधान हो जाइए। दरअसल, फ्रेंच फ्राइज खाने से आपको हाईबीपी और कैंसर का खतरा झेलना पड़ सकता है।

एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले आलू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जो कि जानलेवा है।

रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंच फ्राइज पर आठ साल की रिसर्च के बाद यह बात सामने आई है कि तले हुए आलू के चिप्स या फ्रेंच फ्राइज खाना आपकी जल्दी मौत का कारण बन सकता है। फ्राइज में मौजूद खतरनाक केमिकल कंपाउंड से ट्यूमर थायरॉयड होने का खतरा बढ़ जाता है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुए रिसर्च के अनुसार जो लोग फ्रेंच फ्राइज बिल्कुल न खाने वालों की तुलना में हफ्ते में दो या ज्यादा बार फ्राइज खाते हैं उन्हें दिल का दौरा पड़ने की संभावना ज्यादा होती है।

इस रिसर्च में 45 से 79 वर्ष की उम्र के बीच 4440 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। जिनकी आठ साल की अवधि में जांच की गई थी। उन प्रतिभागियों में से 236 की मौत हो गई।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
