Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
उम्र बढ़ने पर दांतों को टूटने से बचाने के लिए ये घरेलू उपचार अपनाएं
आमतौर पर 55 साल की उम्र होते होते लोगों के दांत गिरने शुरू हो जाते हैं। यह एक तरह से दर्शाता है कि आपकी उम्र ज्यादा हो गयी है और ऐसे में आपको खाते या बोलते समय दिक्कतें भी होंगी।
अधिकतर लोग इस उम्र में आकर नकली दांत लगवा लेते हैं और फिर आराम से अपने मनपसंद की चीजें खाते हैं। आपको बता दें कि अगर आप ठीक तरह से दांतों की देखभाल करें और हेल्दी चीजें खाएं तो आपके दांत ताउम्र टिके रह सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको दांतों को मजबूत बनाये रखने के लिए एक ख़ास तरह का घरेलू उपचार बता रहे हैं। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाएं और कैसे इस्तेमाल करें।
सामग्री :
- दो चम्मच सूखा आंवला पाउडर
- तीन चम्मच दूध
बनाने की विधि : आंवलें का पाउडर और दूध को एक कटोरे में डालें और अच्छे से मिलकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से 10 मिनट ब्रश करें और फिर 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में तीन दिन रात में सोने से पहले करें।

इसके फायदे : यह घरेलू उपाय दांतों की मजबूती के लिए बहुत असरकारक है। अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल कर रहे हैं और साथ में हेल्दी चीजों का सेवन भी कर रहे हैं तो जान लें कि इससे उम्र बढ़ने पर भी आपके दांत नहीं टूटेंगे।
रोजाना कम से कम दो बार ब्रश करें और जीभ की सफाई करें। आंवला पाउडर में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखते हैं।
इसके अलावा मिल्क में कैल्शियम बहुत अधिक पाया जाता है जो दांतों की जड़ों को मजबूत बनता है और उन्हें टूटने से रोकता है। इसके अलावा अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन से भरपूर चीजों का भी सेवन बढ़ा दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
